Congress के वोट बांटने के लिए BJP ने की AAP को फंडिंग...कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया का आरोप
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं, इस बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कांग्रेस के वोटों को बांटने के लिए बीजेपी द्वारा आप को फंडिंग करने का आरोप लगाया है.

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं, जहां बीजेपी एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ गुजरात में अपनी सरकार बनाती दिखाई दे रही है. वहीं एक तरफ जहां देशभर में बीजेपी कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं, तो वहीं विपक्षी दलों के नेता लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं. इस बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कांग्रेस के वोटों को बांटने के लिए बीजेपी द्वारा आप को फंडिंग करने का आरोप लगाया है. उधर, सिद्धारमैया के लगाए आरोपों के बाद सियासत में हलचल मच गई है.
सिद्धारमैया ने लगाया बड़ा आरोप
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि, भाजपा ने कांग्रेस के वोटों को बांटने के लिए गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) को फंडिंग की है, सिद्धारमैया ने कहा, "गुजरात में आप ने काफी खर्च किया। मेरी जानकारी कहती है कि, कांग्रेस के वोटों को बांटने के लिए भाजपा ने आप को धन दिया, क्योंकि आप ने चुनाव लड़ा, हम पिछड़ गए।" साथ ही उन्होंने कहा कि, नई पार्टी को 10 फीसदी वोट मिले जिससे कांग्रेस का वोट शेयर कम हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, "आप ने चुनाव में भारी पैसा खर्च किया। उन्होंने कांग्रेस से अधिक खर्च किया। फिर भी, वे छह सीटों पर आगे चल रहे हैं।
बहुमत से आगे निकली बीजेपी
जानकारी के मुताबिक गुजरात में आए चुनाव परिणामों में शुरुआती रुझानों पर एक नजर डालें तो यहां बीजेपी बहुमत से आगे निकल गई है। साथ ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का बुरा हाल है। उधर, 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में मतदान प्रतिशत काफी कम रहा था, जहां पहले चरण में 60.20 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था, तो वहीं दूसरे चरण में 64. 39 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वहीं अब गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं, जहां बीजेपी एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ गुजरात में अपनी सरकार बनाती दिखाई दे रही है.
ये भी पढ़े- Gujrat assembly election में BJP को प्रचंड बहुमत, मंत्री तुलसी सिलावट ने किया जनता को प्रणाम












Click it and Unblock the Notifications