गुजरात में भाजपा लहर में 128 आप और 42 कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत जब्त
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की आंधी में आप और कांग्रेस के 170 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो ग। कई सीटों पर पर दोनों ही दलों के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई

Gujarat Elections: गुजरात के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज करके इतिहास बनाया है। भाजपा ने ना सिर्फ सर्वाधिक 156 सीटों पर जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया बल्कि 52.5 फीसदीब वोट भी अपने खाते में डालें। भाजपा की गुजरात में ऐसी आंधी चली कि 170 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। जी हां गुजरात के चुनाव में कांग्रेस के 42 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई, जबकि 128 आप के विधायकों की जमानत जब्त हो गई। 19 सीटों पर जहां भाजपा ने भारी मतों से जीत दर्ज की वहां पर आप और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

1200 उम्मीदवारों की जमानत जब्त
गुजरात में भाजपा की लहर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश में कुल 1621 उम्मीदवारों में से 1200 की जमानत जब्त हो गई। आप को प्रदेश में 12.92 फीसदी वोट मिले हैं, लेकिन उसके सिर्फ 5 उम्मीदवारों को ही जीत मिली है, जबकि पार्टी के 35 उम्मीदवार नंबर 2 पर रहे। वहीं कांग्रेस को प्रदेश में 17 सीटों पर जीत मिली लेकिन उसे 27.82 फीसदी वोट मिले।

कब जब्त होती है जमानत
बता दें कि कोई भी उम्मीदवार तब अपनी जमानत खो बैठता है जब उसके पक्ष में कुल वोट का छठवा हिस्सा ना आए। यानि उम्मीदवार के खाते में कुल वोट का कम से कम 16.67 फीसदी वोट आना जरूरी होता है। एआईएमआईएम के सभी 13 उम्मीदवारों, बसपा के सभी 101 उम्मीदवारों, समाजवादी पार्टी के 17 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सीट से आप और कांग्रेस दोनों ही उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। भूपेंद्र पटेल को कुल 83 फीसदी वोट मिले, जबकि कांग्रेस की अमी यागनिक को सिर्फ 8.26 फीसदी वोट और आप के विजय पटेल को 6.28 फीसदी वोट मिले।

कई सीटों पर आप-कांग्रेस दोनों की जमानत जब्त
कांग्रेस और आप के उम्मीदवारों की बारदोली, चोरियासी, एलिसब्रिज, हलोल, झगड़िया, कलोल, मजूरा, मणिनगर, मंजालरुर, नारनपुरा, परदी, राजको साउथ, राजकोट वेस्ट, साबरमती, सूरत वेस्ट, उढना, वघोडिया, वलसाड सीट पर जमानत जब्द हो गई। आप के प्रवक्ता योगेश जदवानी का कहना है कि कांग्रेस और भाजपा ने जाति के आधार पर उम्मीवादरों का चयन किया था जबकि हमने स्वच्छ और ईमानदार छवि वालों को। जिन 5 सीटों पर आप ने जीत दर्ज की उसके अलावा 40 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों को 20 फीसदी से अधिक वोट मिला।












Click it and Unblock the Notifications