Gujarat: AAP ने चुना अपना सीएम फेस तो कभी सबसे अमीर एमएलए रहे राजगुरु ने छोड़ी पार्टी

Gujarat Election News: गुजरात में चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इस बार आम आदमी पार्टी गुजरात में जोरों-शोरों से प्रचार कर जनसमर्थन जुटाने में लगी हुई है। इस बीच चुनाव से ठीक पहले AAP को बड़ा झटका लगा है। आप में कांग्रेस पार्टी छोड़कर आए नेता इंद्रनील राजगुरु (Indranil Rajguru) फिर से कांग्रेस में जाकर शामिल हो गए। कुछ महीने पहले ही उन्होंने आप की झाड़ू पकड़ी थी, लेकिन AAP का सीएम फेस नहीं बनाए जाने से नाराज होने के बाद इंद्रनील राजगुरु ने कांग्रेस में घर वापसी कर ली।

Indranil Rajguru

आप सीनियर लीडर और पूर्व टीवी पत्रकार इसुदान गढ़वी (aap cm candidate isudan gadhvi) को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के कुछ घंटों बाद सौराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के पूर्व विधायक इंद्रनील राजगुरु ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए।

इंद्रनील राजगुरु ने दावा करते हुए कहा कि आप बीजेपी की बी-टीम की तरह काम कर रही है। जिस पर आप ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि राजगुरु मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित होना चाहते थे। आपको बता दें कि राजगुरु पूर्व विधायक हैं, जो राजकोट के रहने वाले हैं और सौराष्ट्र क्षेत्र में एक प्रभावशाली नेता के रूप में जाने जाते हैं। राजगुरु सबसे अमीर पूर्व विधायक के रूप में भी जाने जाते हैं, जिन्होंने ने 2018 में पार्टी के कामकाज पर मतभेदों का हवाला देते हुए पहले भी कांग्रेस छोड़ दी थी और फिर 2019 में लौटे थे।

कांग्रेस में दोबारा शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, 'आप बीजेपी की बी-टीम के तौर पर काम कर रही है, मेरा परिवार कांग्रेस छोड़ने और आप में शामिल होने के मेरे फैसले से कभी सहमत नहीं था। भाजपा देश के लिए एक बुरी पार्टी है और मैं यह सोचकर आप में शामिल हो गया कि, शायद, यह पार्टी भाजपा को हरा सकती है। लेकिन मुझे एहसास हुआ कि यह पार्टी भी उतनी ही खराब है। भाजपा की तरह आप भी लोगों को बेवकूफ बनाती है। कांग्रेस ऐसी नहीं है और इसलिए मैं वापस आ गया।'

Recommended Video

    Arvind Kejriwal ने BJP के कैसे ऑफर का किया दावा ? | Gujarat Election 2022 | वनइंडिया हिंदी *Politics

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+