GSEB 12th result 2021: गुजरात में 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, सरकार ने सभी बच्चे पास कराए
गांधीनगर। कोरोना महामारी के कारण कक्षा 12वीं तक की परीक्षाएं रद्द किए जाने के बाद सरकार ने सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा दिए ही पास किया है। आज गुजरात में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसएचएसईबी) यानी कि गुजरात बोर्ड ने कक्षा 12 वीं के रिजल्ट घोषित किए। जिसमें बच्चों का पासिंग रेट इस साल शत-प्रतिशत रहा। सामान्य वर्ग (जनरल स्ट्रीम) की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के रिजल्ट में इस बार पिछले साल की तुलना में 76.29% का उछाल रहा। कुल मिलाकर, कॉमर्स एवं आर्ट्स के विद्यार्थियों का रिजल्ट भी अच्छा रहा।
Recommended Video

अब सभी स्कूलों के विद्यार्थी अपने-अपने रिजल्ट को gseb.org पर देख सकते हैं। जो रिजल्ट आया है, उसमें ज्यादातर विद्यार्थियों को बी-1 ग्रेड मिला है। बोर्ड की इसी वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कुल 691 छात्रों को ए-1 ग्रेड, 9455 छात्रों को ए-2 और 35,288 छात्रों को बी-1 ग्रेड में रखा गया है।
गुजरात बोर्ड एचएससी साइंस के रिजल्ट में इस बार सभी 1.7 लाख विद्यार्थी पास हुए हैं। बताया जा रहा है कि, ऐसा पहली बार हुआ जब बोर्ड ने रिजल्ट को शत-प्रतिशत रखा है। साइंस स्ट्रीम की परीक्षाओं के लिए 1.7 लाख परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें से 3245 को ए-1 ग्रेड मिला है।

1.7 लाख से ज्यादा बच्चों का रिजल्ट जारी
गुजरात बोर्ड (जीएसईबी) के नॉटिफिकेशन में बताया गया कि, बोर्ड ने आज 1.7 लाख से अधिक छात्रों के लिए कक्षा-12 यानी कि एचएससी के रिजल्ट घोषित किए हैं। कॉमर्स एवं आर्ट्स के छात्रों का रिजल्ट gseb.org पर आप देख सकते हैं। मालूम हो कि, गुजरात बोर्ड एचएससी कॉमर्स, साइंस स्ट्रीम और एसएससी के रिजल्ट पहले ही जारी कर चुका है। सरकार के नॉटिफिकेशन में बताया गया कि, इस साल परीक्षा रद्द कर दी गई थी और छात्रों को विशेष मानदंडों के आधार पर मार्क्स देने का निर्णय लिया गया। इन मानदंडों के अनुसार, 2019 में छात्रों द्वारा प्राप्त कक्षा 10 के अंकों में 50 प्रतिशत वेटेज होगा, जबकि कक्षा 12 के इंटर्नल और कक्षा 11 के फाइनल में संयुक्त रूप से 50 प्रतिशत वेटेज रखा गया।
बोर्ड की ओर से यह भी कहा गया है कि, अपने मार्क्स से असंतुष्ट विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने का दूसरा मौका मिलेगा। हालांकि, स्पेशल एग्जाम की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है। गुजरात बोर्ड के नॉटिफिकेशन के मुताबिक, नई परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शीघ्र ही gseb.org पर शुरू होंगे।
साल और पासिंग रेट की तुलना
2019 - 79.82%
2018 - 73.92%
2017 - 70%
2016 - 68.52%
2015 - 65.92%












Click it and Unblock the Notifications