गुजरात सरकार का लॉकडाउन में उद्योगों को शुरू करने का फैसला, पहले दिन 45 हजार मजदूर काम पर लगे

अहमदाबाद। कोरोना-लॉकडाउन के बीच आर्थिक गतिविधियां शुरू करने के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के फैसले को व्यापक समर्थन मिला है। राज्य में पहले ही दिन (सोमवार को) करीब छह हजार उद्योग गति​शील हो गए। जिनसे 40 से 45 हजार श्रमिक काम पर लग गए। सरकार द्वारा गुजरात में महानगरपालिका और नगरपालिका सीमा क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के नियमों और कामगारों को कोरोना संक्रमण से बचाने के उपायों के साथ औद्योगिक इकाइयों को पुन: शुरू करने का निर्णय लिया गया था।

Gujarat: Industry to resume work on April 20

गुजरात सरकार की इस प्रतिबद्धता के तहत यहां विभिन्न जिलों में काम-धंधे और हल्के उद्योग जीवंत हो उठे हैं। पुन: शुरू होने वाले उद्योगों में अहमदाबाद के 1000, राजकोट 350, वडोदरा 600, सूरत 250, भरुच 450, वलसाड 600, मोरबी 400, गांधीनगर 400, कच्छ 750 और शेष जिलों में करीब 850 इकाइयां शुरू हुई हैं। आगामी दो दिनों में 15 हजार औद्योगिक इकाईयों के शुरू होने का अनुमान है।

Gujarat: Industry to resume work on April 20

किन उद्योगों में शुरू हुआ कामकाज?
अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में जो इकाइयां शुरू हुई हैं उनमें ज्यादातर केमिकल्स, सिरामिक टाइल्स, सीमेंट और लघु उद्योगों से जुड़ी हैं। सरकार के निर्णय का जेट्रो सहित कई संगठनों ने स्वागत किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+