गुजरात में डिजिटल सेवासेतु: गांवों में ही मिल सकेंगी अब राशन कार्ड, एफिडेविट जैसी सभी 22 सेवाएं

गांधीनगर। गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने डिजिटल सेवासेतु की शुरूआत की है। इस पहल से अब ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन और गांव में ही उपलब्ध कराया जा सकेगा। यानी लोग गांव के केंद्रों पर ही अपने एफिडेविट, राशन कार्ड और आय प्रमाण पत्र इत्यादि बनवा सकेंगे। सरकार की ओर से ऐसी 22 सेवाएं मिलेंगी। पहले चरण में 2 हजार ग्राम पंचायतों में इन सेवाओं को मुहैया कराया जाएगा।

Gujarat Government launches ‘Digital Seva Setu’ programme for rural areas, know its benefits

मुख्यमंत्री रूपाणी के अनुसार, दिसंबर 2020 तक और 8 हजार ग्राम पंचायतों को डिजिटल सेवासेतु की जद में लाया जाएगा। इससे ग्रामीण लोगों को हर रोज की सेवाओं के लिए तालुका-जिला स्तर पर चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। समय और आवागमन में होने वाले खर्च की भी बचत होगी। एफिडेविट, राशन कार्ड व आय प्रमाण पत्र समेत 22 सेवाएं अब इस डिजिटल सेवासेतु के तहत नजदीक ही ली प्राप्त की जा सकेंगी। यानी, यह एक तरह से यूपी में चल रही जनसेवा केंद्र जैसी व्यवस्था होगी।

Gujarat Government launches ‘Digital Seva Setu’ programme for rural areas, know its benefits

जैसे उत्तर भारत के ग्रामीण इलाकों में लोग अपने कामों का निपटारा जन सेवा केंद्रों पर कराते हैं। कुछ वैस ही अब गुजरात में लोग अपनी ग्राम पंचायत के सेवा केंद्र-ग्राम पंचायत कार्यालय पर करवा सकेंगे। एफिडेविट, राशन कार्ड में बदलाव करने, आय का प्रमाण पत्र अन्य दाखिले जैसी विभिन्न 22 सेवाएं अब सिर्फ 20 रुपए की फीस भरकर प्राप्त की जा सकेंगी।

Gujarat Government launches ‘Digital Seva Setu’ programme for rural areas, know its benefits
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+