ब्वॉयफ्रेंड की मौत के लिए जिम्मेदार गर्लफ्रेंड गिरफ्त में, शादी के लिए मांगे थे 3 लाख रुपये

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक युवती को उसके प्रेमी की मौत का जिम्मेदार मानते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, युवती और उसके परिवार वालों ने उक्त युवक से निकाह के लिए 3 लाख रुपए का दवाब बनाया था। इस पर दोनों के परिवार वालों के बीच बातचीत भी चल रही थी। हालांकि, युवती ने युवक से बातचीत बंद कर ली। आहत युवक ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में युवक ने अपनी पीड़ा जाहिर की। उसी नोट के आधार पर पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Girlfriend caught for boyfriends death at ahmedabad

संवाददाता ने बताया कि, उक्त युवक का नाम मेहताब था। मेहताब के भाई द्वारा पुलिस के समक्ष शिकायत में बताया गया था कि मेहताब और फिरदौस के बीच प्रेम संबंध थे। मेहताब उससे निकाह भी करना चाहता था। लेकिन जब इस बारे में फिरदौस के परिवारवालों को मालूम हुआ तो वह मेहताब से खर्च के लिए पैसे मांगने लगे। हालांकि, भाइयों को पता लगने पर मेहताब का जेब खर्च बंद कर दिया गया। इस पर मेहताब ने कहीं न कहीं से रुपये उधार लेकर फिरदौस पर पैसे खर्च करना जारी रखा। इसी कारण मेहताब का बड़ा भाई फिरदौस के परिवार से मिला और दोनों के निकाह की बात पक्की कर दी।

Girlfriend caught for boyfriends death at ahmedabad

इस पर फिरदौस के परिवार ने उससे तीन लाख रुपए की डिमांड कर दी। परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे। इसलिए रकम कुछ कम करने की बात चल रही थी। इसी दौरान फिरदौस का परिवार कुछ दिनों के लिए यूपी चला गया था। वहीं, फिरदौस ने भी मेहताब से फोन पर बात करनी बंद कर दी। किसी तरह मेहताब ने फोन पर फिरदौस से संपर्क किया तो वह उससे बात करने तैयार नहीं थी। जब मेहताब ने उससे कहा कि अगर तुमने मुझसे बात नहीं की तो मैं मर जाऊंगा। इस पर फिरदौस ने साफ कह दिया कि मरना हो तो मर जाओ।

बताया जाता है कि, प्रेमिका के इसी जवाब से आहत मेहताब ने बीते हफ्ते घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इतना ही नहीं मेहताब ने ये सब बातें अपने सुसाइड नोट में भी लिखीं। जिसके ही आधार पर न सिर्फ पुलिस ने मामला दर्ज किया, बल्कि खुदकुशी के लिए प्रेरणा देने के आरोप में फिरदौस को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+