बहन की शादी के दिन भाई समेत 4 की दर्दनाक मौत, लाशों​ निकालने के लिए मंगवानी पड़ी JCB

Gujarat News, जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ में एक कार तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर बस स्टैंड में घुस गई। हादसे में चार युवकों की दर्दनाक हो गई। हादसा इतना भीषण था कि लाशों को कार से निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक युवक की बहन की आज ही शादी थी।

four killed road accident in gujarat junagadh

मौके पर ही चारों ने तोड़ा दम

हादसा मांगरोल के कल्याण गांव के पास का है। रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक छोटे बस स्टैंड में घुस गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार चार युवक उसी में फंसे रह गए। चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी थी। जेसीबी बुलवाकर लाशों को कार से बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

four killed road accident in gujarat junagadh

पुलिस के मुताबिक, मृतक के नाम निखिल वाला, विकी पीठवा, देवा दिनेशभाई और मोहित राजा कोडियातर होने की जानकारी सामने आई है। मृतक युवकों में से दो युवक मांगरोल के शक्ति नगर के रहने वाले रबारी परिवार के और अन्य दो युवक लोहार परिवार के हैं।

four killed road accident in gujarat junagadh

शादी की खुशियां मातम में बदली

जानकारी के मुताबिक, लोहार परिवार की बेटी की आज शादी है। शादी के दिन ही भाई की मौत हो गई है। शादी की खुशी मातम में बदल गई है। बता दें कि इसी हाईवे पर कुछ ही दिन पहले भी एक्सीडेंट में चार लोगों की जान जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+