Flood in Gujarat: गुजरात में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, अमित शाह ने सीएम भूपेंद्र पटेल से की बात

Flood in Gujarat: गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इस बारिश ने किसानों के लिए भी आफत खड़ी कर दी है। खेतों में लगे फसल पानी में डूब गए हैं। वहीं इन सब के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात की है और ताजा हालात की जानकारी ली है। सीएम से बात करने के बाद अमित शाह ने एक ट्वीट कर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी दी।

अमित शाह ने किया ट्वीट (Amit Shah Tweet On Gujarat Flood)
अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि गुजरात में भारी बारिश के कारण कई जगह उत्पन्न हुई बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावित लोगों को सरकार हर संभव मदद पहुंचाने में पूरी तन्मयता से जुटी है। मैंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात कर स्थिति की जानकारी ली। NDRF व SDRF की टीमें और स्थानीय प्रशासन इन क्षेत्रों में लोगों की मदद में लगा है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार इस कठिन समय में लोगों के साथ खड़ी हैं।

Amit Shah on Gujarat flood

गुजरात में भारी बारिश से 9 लोगों की मौत
गुजरात में भारी बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। पिछले चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण अलग-अलग इलाकों को मिलाकर अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से अकेले जूनागढ़ में ही 6 लोगों की मौत हुई है।

भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने आज भी जूनागढ़, जामनगर, वलसाड और सूरत में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया हुआ है। मौसम विभाग ने यहां के लिए रेड अलर्ट घोषित किया हुआ है तो वहीं अहमदाबाद, नवसारी , वलसाड, सूरत, डांग और तापी में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

औरंगा नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर
तो वहीं वलसाड में औरंगा नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है तो वहीं अहमदाबाद के कई क्षेत्रों में तो घुटने से ऊपर तक का पानी भरा हुआ है। विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है। इसलिए सभी को सचेत रहने के लिए कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+