गुजरात यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों पर हुए हमले में 5 घायल, इस वजह से हुआ था विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल
गुजरात विश्वविद्यालय में शनिवार देर रात को नमाज पढ़ने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में 5 विदेशी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कथित तौर पर परिसर में नमाज अदा करने की प्रथा को लेकर पहले से तनाव था।
जानकारी के मुताबिक उज्बेकिस्तान, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका से आए छात्र अपने कमरों में नमाज पढ़ रहे थे, तभी लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर इसका विरोध किया और धार्मिक नारे लगाए। इससे दोनों गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते नौबत मारपीट पर आ गई।
यह भी देखें: 'गुजरात में भी केजरीवाल' नारे के साथ आम आदमी पार्टी ने शुरू किया चुनाव प्रचार

दोनों गुटों के लोगों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। यह घटना गुजरात यूनिवर्सिटी के ब्लॉक ए में हुई जहां विदेशी छात्र रहते हैं।
अहमदाबाद शहर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) नीरजकुमार बडगुजर ने पुष्टि की कि प्राथमिकी दर्ज की गई है और आश्वासन दिया कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल विदेशी छात्रों के बारे में बडगुजर ने कहा कि केवल एक ही अस्पताल में भर्ती है, जबकि अन्य का पहले ही इलाज किया जा चुका है और उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
यह भी देखें: Lok Sabha Chunav 2024: गुजरात में कब-कब होगी वोटिंग? कब आएंगे नतीजे? चुनाव आयोग ने तारीखों का किया ऐलान
विदेशी मुस्लिम छात्रों के साथ की गई मारपीट
घटना के दौरान मौजूद अफगानिस्तान के एक छात्र ने बताया, ''दक्षिण अफ्रीका के दो और अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान और श्रीलंका के एक-एक लोग घायल हो गए हैं। कल रात लगभग 11 बजे, बाहर से 10-15 लोग हमारे छात्रावास परिसर में आए। जब हम नमाज पढ़ रहे थे तो उनमें से तीन हमारे छात्रावास भवन में घुस गए। उन्होंने हमसे कहा कि हमें यहां ऐसा करने की अनुमति नहीं है और जय श्री राम के नारे लगाए। उन्होंने सुरक्षा गार्ड को बाहर धकेल दिया और फिर नमाज पढ़ रहे लोगों पर हमला कर दिया। जब अन्य गैर-मुस्लिम विदेशी नागरिक छात्र हमारी मदद के लिए आए, तो उन पर भी हमला किया गया। उनके कमरों में तोड़फोड़ की गई, और लैपटॉप, मोबाइल फोन और शीशे तोड़ दिए गए।"
छात्र ने दावा किया कि घुसपैठियों के भाग जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। विदेशी छात्रों पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के अनुसार इस दौरान कम से कम पांच वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
यह भी देखें: C Voter Opinion Poll: गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर क्लीन स्वीप! BJP को मिलेंगी कितनी सीटें?
गुजरात विश्वविद्यालय में अज्ञात हमलावरों द्वारा विदेशी छात्रों पर हमले के बाद अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने बताया, "विश्वविद्यालय में करीब 300 विदेशी छात्र पढ़ते हैं। छात्रों में ज्यादातर अफ्रीका से हैं कुछ अफगानिस्तान श्रीलंका और बाकी देशों से भी हैं। A बलॉक में लगभग 75 विदेशी छात्र रहते हैं। जहां रात को करीब 10:30 बजे छात्र नमाज पढ़ रहे थे। कुछ 20 से 25 लोग आए। उन्होंने कहां कि यहां क्यों नमाज पढ़ रहे हो, मस्जिद में नमाज पढ़नी चाहिए इस पर उनकी कुछ बहस हुई। फिर बाहर से आए लोगों ने पत्थर फेंके, कमरों में तोड़ फोड़ की।"
#WATCH गुजरात विश्वविद्यालय में अज्ञात हमलावरों द्वारा विदेशी छात्रों पर हमले के बाद अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने बताया, "विश्वविद्यालय में करीब 300 विदेशी छात्र पढ़ते हैं। छात्रों में ज्यादातर अफ्रीका से हैं कुछ अफगानिस्तान श्रीलंका और बाकी देशों से भी हैं। A बलॉक में… pic.twitter.com/slBsHFJWO8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2024
उन्होंने आगे बताया, "पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। हमने 20-25 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज़ कर ली है। जो भी लोग मामले में शामिल हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक व्यक्ति की पहचान हो गई है बाकियों की भी शिनाख्त की जाएगी। कानून व्यवस्था की स्तिथि नियंत्रण में है....घटना में 2 लोग अस्पताल में हैं, एक छात्र श्रीलंका और एक तजाकिस्तान से है।"
कुलपति नहीं उठा रही फोन
एक अधिकारी ने कहा, गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने मामले को सुलझाने के लिए गुजरात पुलिस के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक तत्काल बैठक बुलाई है।
गुजरात विश्वविद्यालय की कुलपति नीरजा गुप्ता ने अपने मोबाइल फोन पर की गई कॉल का जवाब नहीं दिया। गुजरात विश्वविद्यालय पुलिस स्टेशन पीआई एसआर बावा ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और इस स्तर पर अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। पांच घायल छात्रों को एसवीपी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
यह भी देखें: गुजरात तट के पास 480 करोड़ के नशीले पदार्थों के साथ पाकिस्तानी नाव जब्त, 6 सदस्य भी गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications