'गुजरात में भी केजरीवाल' नारे के साथ आम आदमी पार्टी ने शुरू किया चुनाव प्रचार
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग शनिवार को दोपहर 3 बजे करने वाला है। चुनावों की तारीखों के ऐलान से पहले शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में चुनावी बिगुल बजा दिया है। दिज्ली के मुख्यमंत्री केरजीवाल के साथ भगवंत मान भी गुजराज में आम आदमी पार्टी की कैंपेन शुरू करने पहुंचे थे।

गुजरात में भी केजरीवाल के स्लोगन के साथ आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार शुरू किया। आप संयोजक केजरीवाल ने इस अवसर पर कहा गुजरात में लोकसभा चुनाव में भाजपा भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ वोट करने को तैयार है। उन्होंने कहा गुजरात की जनता INDIA Alliance के साथ है।
सीएम केजरीवाल ने गुजरात में आज से लोकसभा चुनाव प्रचार शुरू करते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी 156 सीटें लेकर भी गुजरात में कोई काम नहीं किया, वहीं आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सरकार बनने के मात्र 2 साल में ढेरों काम कर दिए हैं। इसके साथ ही केजरीवाल ने लोगों को समझाया कि गुजरात में आम आदमी पार्टी का सांसद होगा तो वो सांसद यहां के लोगों कि आवाज़ बनेगा। आप सांसद यहां के लोगों के लिए काम करेगा।












Click it and Unblock the Notifications