Lok Sabha Chunav 2024: गुजरात में कब-कब होगी वोटिंग? कब आएंगे नतीजे? चुनाव आयोग ने तारीखों का किया ऐलान

Lok Sabha Chunav 2024 Dates For Gujarat: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज शनिवार (16 मार्च) को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि, लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में होंगे। 20 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगी।

लोकसभा चुनाव के लिए पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा।

Lok Sabha Election 2024 Date for Gujarat

Gujarat Lok Sabha Chunav 2024: गुजरात में कब होंगे चुनाव?

अगर गुजरात राज्य की बात करें तो गुजरात में लोकसभा चुनावों के लिए मतदान तीसरे चरण में 7 मई को एक ही चरण में होंगे। यानी गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर वोटिंग 7 मई को होगी। गुजरात में भी चुनावों की गिनती बाकी राज्यों के साथ 4 जून को होगी।

गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों की लिस्ट यहां देखें?

गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों के नाम इस प्रकार हैं...., अहमदाबाद पूर्व, आणंद, सुरेंद्रनगर, वडोदरा, वालसाड, बनासकांठा, बारडोली, छोटा उदयपुर, अहमदाबाद पश्चिम, अमरेली, खेडा, महेसाणा, नवसारी, पंचमहल, पाटन, पोरबंदर, दाहोद, गांधीनगर, जामनगर, जूनागढ़, कच्छ, राजकोट, साबरकांठा, सूरत, भरूच, भावनगर

लोकसभा चुनावों के साथ-साथ चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनावों के तारीखों की भी घोषणा कर दी है।

Lok Sabha Chunav 2024: कब-कब वोटिंग, देखें पूरा शेड्यूल

चरण

तारीख

राज्य+ लोकसभा सीट

पहला चरण 19 अप्रैल 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग
दूसरा चरण 26 अप्रैल 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग
तीसरा चरण 7 मई 12 राज्यों की 94 सीटों पर वोटिंग
चौथा चरण 13 मई 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग
पांचवां चरण 20 मई 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग
सातवा चरण 1 जून 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग
चुनावी परिणाम 4 जून देश भर में एक साथ चुनावों की गिनती

ये भी पढ़ें- पोलिंग बूथ पर क्या-क्या होगी सुविधा? दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व की कैसे हुई तैयारी, EC ने बताया

BJP ने लोकसभा चुनाव-2024 में गुजरात से किसे-किसे दिटा टिकट?

गुजरात में लोकसभा की 26 सीट हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अब तक गुजरात की 22 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। तीन बार की सांसद जरदोश की जगह पार्टी ने सूरत लोकसभा सीट से मुकेश दलाल को प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा ने वडोदरा से रंजनबेन भट्ट, अहमदाबाद-पूर्व के हसमुख पटेल, साबरकांठा से भीकाजी ठाकोर, भावनगर से नीमूबेन बंभानिया, वलसाड से दलाल पटेल और छोटा उदेपुर से धवल पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

लोकसभा चुनाव-2019 में किस पार्टी को कितने मिले थे सीट?

लोकसभा चुनाव 2019 में गुजरात की कुल 26 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस यहां एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। लोकसभा चुनाव-2014 में भी भाजपा गुजरात में सभी 26 सीटों पर जीती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+