C Voter Opinion Poll: गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर क्लीन स्वीप! BJP को मिलेंगी कितनी सीटें?
C Voter Opinion Poll: लोकसभा चुनाव जैसे- जैसे नजदीक आ रहा रहे हैं राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। इस बीच एक एजेंसी के सर्वे में बड़ा दावा किया गया है। एनडीए के खिलाफ विपक्षी दलों ने एकजुट होकर आईए ब्लॉक गठित किया है। वहीं लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) को लेकर बड़ा दावा किया है। न्यूज एजेंसी एबीपी ओपिनियन पोल में गुजरात में बीजेपी के वोट शेयर को लेकर हाल में जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में इस बार करीब 64 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना है। जबकि यूपीए 35 प्रतिशत वोट शेयर तक सीमित रह सकता है।
गुजरात में पिछले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा था। वर्ष 2022 में हुए चुनाव में बीजेपी को 156 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि कांग्रेस को महज 17 सीटें ही मिली थीं। वहीं राज्य में आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर रही। यहां आप को पांच सीटें मिली थी।

एजेंसी एबीपी सी वोटर ओपिनियन पोल के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान अन्य दलों का क्लीन स्वीप करने वाली है। सर्वे के आकंड़ों पर नजर डालों तो भाजपा गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। पोल के नतीजों के मुताबिक बीजेपी को लगभग 64 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस नेतृत्व वाले यूपीए को गुजरात में लगभग 35 प्रतिशत वोट शेयर मिलेगा।
न्यूज एजेंसी ने ताजा सर्वे में 41,762 वयस्क मतदाताओं को शामिल किया था। ये सर्वे 1 फरवरी से 10 मार्च, 2024 के बीच आयोजित किया गया। डेटा को राज्यों की ज्ञात जनसांख्यिकीय प्रोफाइल के आधार पर रखा गया।












Click it and Unblock the Notifications