नोटबंदी के 4 साल बाद गुजरात में 5 करोड़ के पुराने नोट मिले, कहां से आए? जांच शुरू
पंचमहाल। देश में हुई नोटबंदी के करीब 4 साल बाद गुजरात में पुराने नोट जब्त किए गए हैं। ये पुराने नोट 500 और 1000 रुपए के हैं और ये पूरी रकम 5 करोड़ की है। इन नोटों को पंचमहाल जिले के गोधरा में एटीएस व मरीन टास्क फोर्स ने जब्त किया है। इतनी बड़ी मात्रा में पुराने नोट मिलने से तहलका मच गया है।

दो संदूकों में पैक थे पुराने नोट
संवाददाता ने बताया कि, यह गुजरात एटीएस एवं मरीन टास्क फोर्स द्वारा पुराने नोटों की जब्ती का सबसे बड़ा ऑपरेशन है। गोधरा के पश्चिमी इलाके में मोहम्मदी सोसाइटी के बंद घर से ये पुराने नोट मिले हैं। ये नोट दो संदूकों में पैक थे।

मौके से 2 लोग गिरफ्तार
एक महिला पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि, मौके से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 500 और 1000 रुपए के इन बंद हो चुके नोटों को गिनने के लिए बैंक से गिनती करने वाली मशीनें मंगवानी पड़ीं।

कहां से आई इतनी बड़ी रकम
पुलिस ने बैंक कर्मचारियों की मौजूदगी में नोटों की गिनती कराई। बहरहाल, जांच-पड़ताल जारी है। यह पता किया जा रहा है कि, इतनी बड़ी संख्या में पुराने करेंसी नोट कहां से आए और वो मकान किसका है।












Click it and Unblock the Notifications