वडोदरा: कलेक्टर के दफ्तर में भभकी आग, चुनावी तैयारियों में जुटे कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा जिला कलक्टर कार्यालय (संस्थापना महेकम) में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं काफी दूर तक फैला। वहां उस वक्त काफी कर्मचारी मौजूद थे। उनमें अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी दौड़कर परिसर से बाहर भागे। सूचना फायर-ब्रिगेड को दी गई। तब दांडियाबाजार दमकल स्टेशन से दमकल टीम वहां पहुंची। उस टीम ने अधिकारी दिग्विजयसिंह परमार की अगुवाई में आग पर काबू पाया।

fire at collectorate office vadodara, know how workers saved own lives

कलेक्ट्रेट की ओर से बताया गया कि, आग लगने के कारण मतदान संबंधी कागजात और बडी मात्रा में फर्नीचर जला है। हालांकि, घटना के दौरान कर्मचारियों की जान बच गई, क्योंकि वे तेजी से बाहर निकल गए थे। जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनसे अग्निकांड की भयावहता समझी जा सकती है। आग को काबू करने के लिए भारी मात्रा में पानी की बौछार की गई। लिहाजा कुछ ही समय में पूरे दफ्तर में पानी ही पानी नजर आने लगा।

fire at collectorate office vadodara, know how workers saved own lives

कलेक्ट्रेट से सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम आ पहुंची। उस टीम ने बिजली आपूर्ति बंद की। कर्मचारियों ने कहा कि, बिजली के कारण दोहरे हादसे का डर था। हालांकि, उसे विद्युत विभाग ने समय रहते सप्लाई रोककर टाल दिया।

fire at collectorate office vadodara, know how workers saved own lives

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+