गुजरात: तीन बेटियों को कुएं में फेंककर पिता ने फांसी लगाई, मां और 15 दिन की बेटी ही बचीं
भेसाण. गुजरात में जूनागढ़ स्थित भेसाण के खंभालिया गांव में जीआरडी (ग्राम रक्षक दल) के एक जवान ने अपनी तीन बेटियों को कुएं में फेंककर फांसी लगा ली। जवान का नाम रसिक भाई देवा भाई सोलंकी था। वह बेटियों को घुमाने ले गया था, वहीं उसने अपनी तीनों बेटियों को एक-एक करके कुएं में फेंक दिया। उनकी मौत के बाद रसिक ने खुद जहरीली दवा पी ली। उसके बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

संवाददाता के अनुसार, रसिक भाई की भेसाण में नाइट ड्यूटी रहती थी। 15 दिन पहले ही उसके यहां चौथी बेटी का जन्म हुआ था। उसके पुत्र नहीं था, इससे वह चिंतित रहता था। बेटे की चाहत पूरी न होते देख उसके दिमाग में आपराधिक ख्याल आने लगे। वह आर्थिक रूप से भी कमजोर था। स्थानीय लोगों का मानना है कि उसके द्वारा इसलिए ही ऐसा घातक कदम उठाया गया। तीन बेटियों समेत बाप की मौत की सूचना मिली तो पुलिस घटनास्थल पहुंची।

पुलिस ने तीन शवों को किसी तरह कुएं से निकलवाया। उसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पति और बेटियों की मौत के बाद रसिक की पत्नी को गहरा सदमा पहुंचा। उस परिवार में अब केवल रसिक की पत्नी और 15 दिन की बच्ची ही बचे हैं। पता चला है कि रसिक ने मौत के पहले बेटियों को अमरूद खिलाया और सोडा पिलाया था।












Click it and Unblock the Notifications