मोरारी बापू पर भाजपा के पूर्व विधायक ने की हमला करने की कोशिश, महिला सांसद ने बचाया
द्वारका। कथाकार मोरारीबापू गुजरात में भाजपा के पूर्व विधायक पाबूभा माणक के हाथों से मुश्किल से बचे। पाबूभा ने उन्हें पीटने की कोशिश की। गुस्से में पाबूभा उनको मुक्के मारने पर उतारू हो गए। हालांकि, वहां मौजूद अन्य नेताओं ने जैसे-जैसे पाबूभा को रोका। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वहां क्या हुआ।
Recommended Video

संवाददाता के अनुसार, मोरारीबापू ने भगवान श्री कृष्ण एवं बलराम के संबंध में कुछ टिप्पणियां की थीं। जिनसे आहिर समुदाय के लोगों में रोष उत्पन्न हो गया। आहिर समुदाय द्वारा उनको द्वारका आकर माफी मांगने के लिए कहा गया था। इस विवाद को शांत करने आज दोपहर मोरारीबापू द्वारका आए। जहां बैठक के दौरान पाबूभा, सांसद पूनमबेन एवं कुछ अन्य लोग बैठे थे। वहीं, पाबूभा ने मोरारीबापू को पीटने की कोशिश की। मगर, सांसद पूनमबेन ने कसम देकर पाबूभा को रोक लिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

इस घटना से कुछ ही देर पहले मोरारीबापू ने सफाई देते हुए कहा था कि, मेरी वजह से कई लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची थी। मुझसे द्वारकाधीश के सामने माफी मांगने को कहा गया था, जिसके चलते आज मैं खुद यहां आया। द्वारिकापुरी में भगवान द्वारिकाधीश के दर्शन कर धन्य हुआ। मैं एक कथाकार हूं और किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मेरा कोई इरादा नहीं था।
गुजरात में भगवान कृष्ण के खिलाफ टिप्पणी करने वाले मोरारीबापू पर पूर्व विधायक ने किया हमले का प्रयास pic.twitter.com/JBloMvotcP
— kulin parekh (@kulinparekh) June 18, 2020












Click it and Unblock the Notifications