गुजरात में दूल्हा-दुल्हन ने मास्क पहनकर लिए 7 फेरे, शादी में सभी बराती भी इसी तरह शरीक हुए

वडोदरा. कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते गुजरात में ज्यादातर आयोजन ठप हो चुके हैं। इसी वजह से अब शादी भी टल रही हैं। हालांकि, यहां वडोदरा के वाघोड़िया रोड पर मनस्वी सोसायटी में एक शादी ऐसी हुई, जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं। इस शादी में दूल्हा-दुल्हन ने मास्क पहनकर रस्में निभाईं। उन दोनों अलावा शादी में शामिल सभी अन्य लोगों ने भी मास्क लगाया था। बरातियों के लिए विशेष रूप से सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई थी। शादी के मौके पर हर चेहरे पर मास्क देखने को मिला।

शादी में दोनों पक्षों के लोगों ने मास्क पहना

शादी में दोनों पक्षों के लोगों ने मास्क पहना

जानकारी के अनुसार, इस शादी में बरात अहमदाबाद से आई थी। लोगों ने देखा कि, शादी में दोनों पक्षों के लोगों ने मास्क पहन रखा था। सभी के हाथ धाेने के लिए विशेष रूप से सेनेटाइजर की व्यवस्था भी की गई थी। दूल्हे शशांत जाधव और कन्या निधि भरतभाई सोनुणे ने भी शादी के दौरान मास्क पहन रखा था। इस दौरान दूल्हे की बहन अमेरिका में होने के कारण वह इस शादी में शामिल नहीं हो पाई।

3 बार बदली जा चुकी थी तारीख

3 बार बदली जा चुकी थी तारीख

बताया जा रहा है कि, इस शादी की तारीख 3 बार बदली जा चुकी थी। जिसकी वजह कोरोना वायरस का प्रकोप ही था। दूल्हा शशांत के परिजनों ने बताया कि, उसकी बहन नीलम सावंत अमेरिका में ही रहती है। वह कोरोना की वजह से ही यहां नहीं आ पाई।

दूल्हे की बहन भी नहीं हो सकी शरीक

दूल्हे की बहन भी नहीं हो सकी शरीक

इस शादी में बहुत कम लोग शामिल हुए। हालांकि, शादी में शामिल होने वाले सभी लोगों ने कोरोना से बचाव पर जोर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+