PM Modi met Major Amit: कारगिल में जवानों की हौसला-अफजाई, 22 साल बाद मोदी की फिर एक भेंट

Diwali 2022 Narendra Modi in Kargil: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली मनाने देश के सबसे उत्‍तरी राज्‍य लद्दाख पहुंचे। यहां उन्‍होंने सेना के जवानों के बीच भाषण दिया। मोदी ने कहा- दिवाली का मतलब है- आतंक के अंत का उत्सव। यही कारगिल ने भी किया था। कारगिल में हमारी सेना ने आंतक के फन को कुचला था और देश में जीत की ऐसी दिवाली मनी थी कि लोग आज भी याद करते हैं।'

Diwali 2022: PM Modi Diwali Celebration In Kargil With Soldiers, met Major Amit, earlier met in Nov 2001 in Gujarat

जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कई बड़े सैन्‍य अधिकारियों से मुलाकात भी की। आज मोदी कारगिल में मेजर अमित से भी मिले, जिनसे वह पहले नवंबर 2001 में गुजरात के बलाचडी में एक सैनिक स्कूल में मिले थे। मोदी के हाथ में एक पुरानी तस्‍वीर नजर आ रही थी, जो कि मेजर अमित की ही थी। न्‍यूज एजेंसी ने मोदी की मेजर अमित से हालिया मुलाकात की तस्‍वीर भी साझा की है। सैन्‍य अधिकारियों से मिलते हुए मोदी ने कहा, 'मेरे लिए तो वर्षों-वर्ष से मेरा परिवार आप ही सब हैं। मेरी दीपावली की मिठास आप के बीच बढ़ जाती है, मेरी दीपावली का प्रकाश आपके बीच है और अगली दिवाली तक मेरा पद प्रशस्त करता है।'

जवानों से मोदी ने कहा, 'शौर्य की अप्रतिम गाथाओं के साथ ही हमारी परंपरा, मधुरता और मिठास भी अहम है। इसलिए भारत अपने त्योहारों को प्रेम के साथ मनाता है। पूरी दुनिया को उसमें शामिल करके मनाता है।'
जवानों को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि, हम सिविलियन लोगों की दिवाली...हमारी आतिशबाजी अलग होती है। आपकी आतिशबाजी भी अलग और धमाके भी अलग होते हैं।'
मोदी ने कहा कि, 1999 में देश के एक सामान्य नागरिक के तौर पर मेरा कर्तव्य मुझे भी जंग के मैदान तक ले आया था। हम जो भी मदद कर सकते थे, वही करने यहां आए थे। हम बस पुण्य कमाने आए थे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+