Gujarat: बढ़िया कपड़े-चश्मा पहनने पर दलित युवक को दंबगों ने बुरी तरह पीटा, बचाने आई मां को भी नहीं बख्शा

Gujarat News: गुजरात के बनासकांठा जिले में ऊंची जाति के लोगों ने एक दलित युवक को अच्छे कपड़े पहने और धूप का चश्मा लगाने की सजा दे दी। पिटाई के बाद गंभीर घायल युवक अस्पताल में भर्ती है।

Gujarat Dalit Youth Thrashed:

Gujarat Dalit Youth Thrashed: देश में दलितों पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अब गुजरात में एक दलित युवक को सिर्फ इस बात पर बुरी तरह से पीटा गया कि उसने अच्छे कपड़े पहने थे और धूप का चश्मा लगाया हुआ था। ये देखकर कुछ दंबग लोग इस कदम भड़क गए कि उन्होंने युवक की जमकर पिटाई कर दी।

गुजरात के बनासकांठा जिले की घटना

21वीं सदी में भी इस तरह से दलित युवकों के साथ हो रही मारपीट की हैरान कर देने वाली घटना गुजरात के बनासकांठा जिले की है, जहां मंगलवार पालनपुर तालुका के मोटा गांव में दबंगों को एक दलित युवक के अच्छे कपड़े पहनना और धूप का चश्मा लगाना नागवार गुजरा।

वहीं अपने बेटे को बचाने आई मां को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। आरोप है कि महिला के भी उन्होंने कपड़े फाड़ दिए। हमले में पीड़ित और उसकी मां बुरी तरह से घायल हो गईं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

चश्मा पहने पर बुरी तरह पीटा

पीड़ित जिगर शेखालिया की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित ने एफआईआर में आरोप लगाते हुए बताया कि ऊंची जाति के लोगों ने उसे और उसकी मां को इस बात पर पीटा कि वो उसके अच्छे कपड़े पहनने और धूप का चश्मा लगाने से नाराज थे।

पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया कि मंगलवार सुबह जब पीड़ित युवक अपने घर के बाहर खड़ा थी तो सात आरोपियों में से एक उसके पास आया। जिसने उसने गाली के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वो बहुत हवा में उड़ रहा है।

किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी

इसके बाद उसी दिन रात को जब पीड़ित एक गांव के मंदिर के बाहर खड़ा था, तो आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर उसके पास आए और उन्होंने उससे पूछा कि उसने कपड़े क्यों पहने हैं और धूप का चश्मा क्यों पहना? और उसकी पिटाई करने लगे। अपने बेटे को बचाने आई मां को भी आरोपियों ने बुरी तरह पीटा। फिलहाल पुलिस के मुताबिक अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+