Ravindra Jadeja की पत्‍नी Rivaba लड़ेंगी गुजरात में चुनाव? टिकट दे सकती है BJP

gujarat assembly elections 2022: भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा चुनाव लड़ सकती हैं। रीवाबा 3 साल पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुई थीं, और अब गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवार हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह एक मौजूदा उम्मीदवार की जगह ले सकती हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से इस बारे में पुष्टि नहीं की गई है।

Recommended Video

    Gujarat Election 2022: क्या BJP Ravindra Jadeja की पत्नी को देगी टिकट ?| वनइंडिया हिंदी | *Politics
    आज BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

    आज BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

    गुजरात में 27 साल से भाजपा की सरकार है। जल्द ही भाजपा अपनी पहली सूची की घोषणा करेगी। गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा ने मंगलवार को दिल्ली में राज्य इकाई के कोर ग्रुप से मुलाकात की, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य इकाई के प्रमुख सीआर पाटिल शामिल थे। आज पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है।

    2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं रीवाबा

    2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं रीवाबा

    रीवाबा के बारे में बता दिया जाए कि, वह तीन साल पहले भाजपा में शामिल हुई थीं। ऐसा कहा जा रहा है कि, अब उनकी ओर से जामनगर (उत्तर) से टिकट मांगा गया है। फिलहाल, यह सीट बीजेपी के धर्मेंद्र सिंह जडेजा के पास हैं। जैसा कि, पार्टी संगठन में नई ऊर्जा का संचार करना चाह रही है, तो माना जा रहा है कि, कुछ वरिष्ठ नेताओं को इस बार हटाया जा सकता है।

    राज्य में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला

    राज्य में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला

    2017 में बीजेपी ने 99 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं। वहीं, इस बार आम आदमी पार्टी के प्रवेश के साथ मुकाबला त्रिकोणीय (भगवा पार्टी के पक्ष में अभी भी बढ़त) देखा जा रहा है। पिछले हफ्ते पहला ओपनियन पोल जारी किया गया था, जिसमें एबीपी एवं सी-वोटर ने भाजपा को आसान जीत दिलाई थी। लगभग 23,000 लोगों में से 56 प्रतिशत से अधिक ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की पार्टी को वोट देने की योजना बनाई है। केवल 17 प्रतिशत ने कांग्रेस को और 20 प्रतिशत ने आप को वोट देने की योजना बनाई।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहनसिंह राठवा- जो 10 बार विधायक रह चुके है, ने हाल में कांग्रेस को छोड़ दिया। इसके साथ ही वह भाजपा में शामिल हो गए। आज कांग्रेस के एक और विधायक ने इस्‍तीफा दे दिया।

    182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा को भरने के लिए सभी सीटों पर 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा। उसके बाद चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+