गुजरात में कोरोना से अब तक 112 जान गईं, ठीक हुए 45 मरीज दान करेंगे अपना प्लॉज्मा
अहमदाबाद। कोरोना संक्रमण के चलते राज्य में मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को बताया गया कि, अब तक 112 लोगों की जान जा चुकी है। एक दिन में यहां 9 मरीजों ने दम तोड़ा। वहीं, अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 2624 तक पहुंच गई। बीते रोज यहां 217 नए मामले सामने आए। जबकि, अब तक ठीक हुए लोगों की तादाद 258 बताई गई है। ठीक हुए लोगों में से ज्यादातर को हॉस्पिटल से घर भी भेजा जा चुका है।

ठीक हुए 45 मरीज ब्लड प्लाज्मा डोनेट करेंगे
राज्य में वड़ोदरा के एक क्वारंटाइन सेंटर से गुरुवार को 45 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने के बाद अपने घर गए। सभी ने दूसरे मरीजों के इलाज के लिए ब्लड प्लाज्मा डोनेट करने पर सहमति जताई है। covid19india.org और राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में हर रोज औसतन 100 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं।

कोरोना के मामलों में दूसरे नंबर पर आया गुजरात
कोरोना संक्रमण के मामलों में गुजरात देश में दूसरे नंबर पर आ गया है। अब इस राज्य से सिर्फ महाराष्ट्र आगे है, जहां अब तक कुल 6427 मामले सामने आए हैं। जबकि, दिल्ली 2376 मामलों के साथ देश में तीसरे नंबर पर है। राजस्थान में भी कुल मामले 2 हजार पार हो गए हैं। गुजरात सरकार ने विकट स्थिति पर नियंत्रित स्थापित करने के लिए राज्य में पांच और सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी है। अब इस राज्य में कुल 13 आईएएस कोरोना से निपटने के लिए ड्यूटी पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications