गुजरात: 69,212 मरीज कोरोना मुक्त हुए, रिकवरी रेट 80% पहुंचा, अब 47,14,63 लोग क्वारंटाइन

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 86 हजार पार चला गया है। विगत 24 घंटों के दरम्यान यहां 1 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले। इसी के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 86,779 हो गए। जिनमें से 30,197 केस अकेले अहमदाबाद में ही दर्ज हुए। वहीं, 18 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों के साथ दूसरे नंबर पर है। यह शहर बीते जुलाई महीने से गुजरात में कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट भी बना हुआ है। इस शहर में रोज अहमदाबाद से भी ज्यादा नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं।

गुजरात: कोरोना से अब तक 2895 मौतें

गुजरात: कोरोना से अब तक 2895 मौतें

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना के कारण राज्यभर में अब तक 2895 मौतें हो चुकी हैं। जिनमें से 1 हजार से ज्यादा लोगों की मौत अहमदाबाद में हुई। वहीं, सूरत में भी 500 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। बीते 24 घंटों के दरम्यान गुजरात में 14 लोगों की जान गई। जिनमें से 5-5 मौतें सूरत एवं अहमदाबाद जिले में दर्ज की गईं। जूनागढ़ में 2 मरीजों ने दम तोड़ा। वडोदरा एवं राजकोट में एक-एक मरीज की जान गई।

Recommended Video

    Corona in India: 24 घंटे में Covid-19 के 61,408 नए केस दर्ज, कुल संख्या 31 लाख पार | वनइंडिया हिंदी
    रिकवरी रेट 80 फीसदी तक पहुंचा

    रिकवरी रेट 80 फीसदी तक पहुंचा

    राहत की बात यह है कि, गुजरात में मरीजों के कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने की दर लगातार बढ़ रही है। यह दर 80 फीसदी तक पहुंच गई है। राज्य में अब तक सामने आए 86,779 मरीजों में से 69,229 ने कोरोना को मात दे दी है। एक ही दिन में राज्य में 972 मरीज कोरोना मुक्त घोषित किए गए हैं।

    अब तक 17,54,937 कोरोना टेस्ट हुए

    अब तक 17,54,937 कोरोना टेस्ट हुए

    गुजरात में अब तक 17,54,937 कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। विगत 24 घंटों के दरम्यान ही यहां 60,808 लोगों की कोरोना वाली जांचें हुईं। जो प्रति मिलियन प्रतिदिन 935.50 की दर है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो कोरोना पर काबू पाना बेहद आसान हो जाएगा। यह चौंकाने वाली बात रही कि, गुजरात एक दिन में 72 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट भी कर चुका है।

    14,653 है सक्रिय मरीजों की संख्या

    14,653 है सक्रिय मरीजों की संख्या

    गुजरात में सक्रिय मरीजों की संख्या अभी 14 हजार ही बनी हुई है। ताजा गणना के मुताबिक, 14,653 एक्टिव मरीज हैं। जिनमें से 79 वेंटिलेटर पर हैं, जबकि 14,574 की हालत स्थिर बताई जा रही है। राज्य में अब तक 69,229 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

    वे जिले ​जिनमें हैं ज्यादा सक्रिय मरीज

    वे जिले ​जिनमें हैं ज्यादा सक्रिय मरीज

    3,408 अहमदाबाद
    2,456 सूरत
    1,614 राजकोट
    1,549 वडोदरा
    456 मेहसाणा
    398 जामनगर
    390 अमरेली
    563 पंचमहल
    299 सुरेंद्रनगर
    389 भावनगर

    गुजरात देश में अब 11वें नंबर पर

    गुजरात देश में अब 11वें नंबर पर

    देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 31 लाख के पार जा चुका है। भारत भर में अब तक 3,59,02,137 कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। 7.13 लाख सक्रिय मरीज हैं। जबकि, 23.38 लाख लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 57,715 की डेथ हो चुकी है। सभी राज्यों में मिजोरम ही ऐसा प्रांत है जहां कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई।

    ये राज्य सर्वाधिक प्रभावित हैं-

    ये राज्य सर्वाधिक प्रभावित हैं-

    1- महाराष्ट्र
    2- तमिलनाड़ु
    3- आंध्र प्रदेश
    4- कर्नाटक
    5- यूपी
    6- दिल्ली
    7- पं. बंगाल
    8- बिहार
    9- तेलंगाना
    10- असम
    11- गुजरात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+