गुजरात: ममेरे भाई-बहन के बीच प्यार, परिजनों को भनक लगने से पहले हुआ ये अंजाम

Gujarat News, मोरबी। गुजरात में मोरबी के एक गांव में ममेरे (पित्तराई) भाई-बहन को एक-दूजे से प्यार हो गया। दोनों एक-दूसरे के साथ जीने मरने के ख्वाब संजोने लगे। मगर, उन्हें लगने लगा कि घरवाले और समाज एक नहीं होने देगा, तो उन्होंने गंभीर कदम उठा लिया। दोनों ने जहरीली दवा खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।

Cousins in love, Took extreme step at morbi gujarat

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला मोरबी के केराला हरिपर गांव का है। यहां कच्छ के रहने वाले 22 साल के अश्विन जयरामभाई वडेचा की अपने संबंधी की बेटी से आंखें-चार हो गईं। उस बेटी की उम्र 20 साल थी, जिसका नाम सुनीता रणछोड़भाई ठाकोर बताया जा रहा है। ये दोनों रिश्ते में मामा-बुआ की संतान थे। यानी, पित्तराई भाई-बहन।

Cousins in love, Took extreme step at morbi gujarat

अश्विन जयरामभाई वडेचा केराला हरिपर में खेती के काम की वजह से कच्छ से आया था। हालांकि, जब दोनों में प्यार हुआ तो ये डर भी सताने लगा कि आगे क्या होगा। वे डर रहे थे कि परिवार और समाज द्वारा इस संबंध को माना नहीं जाएगा। इसी तनाव के चलते दोनों ने जहर खा लिया। जब, परिजनों को पता चला तो वे उन्हें लेकर अस्पताल दौड़ पड़े। मगर, उन्हें बचाया नही जा सका। पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की जांच में शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+