बाप ने मारने के लिए कुएं में फेंकी 3 संतानें, एक बेटा लकड़ी में फंसकर बच गया, उसकी गवाही ने दिलाई 5 साल बाद उम्रकैद

भरूच। गुजरात के भरूच में एक शख्स ने 5 साल के बेटे और 7 साल की बेटी की कुएं में फेंककर हत्या कर दी थी। उसने अपनी कुल तीन संतानों को कुंए में फेंका था। मगर, संयोग से तीसरा बेटा कुएं में पड़ी लकड़ी में फंसकर बच गया था, जिसने बाद में दादा को पिता की असलियत बताई थी। अब 5 साल बीतने के उपरांत इस मामले में उस हैवान बाप को कोर्ट ने आजीवन कैद की सजा सुनाई है।

Court Sentenced To Life Imprisonment to a father, who killed his children at bharuch

दोषी की पहचान नरेश सोमाभाई वसावा के तौर पर हुई है। वह कितना बड़ा पापी था, इस बात का अंदाजा इसी से लग जाएगा कि, बच्चों को डुबोकर मारने के बाद उसने घर आकर परिवार वालों को बताया कि दोनों बच्चे कुएं के पास खेलते-खेलते उसमें गिर गए थे। मगर, तीसरा बच्चा जो बच गया था, उसकी गवाही ने हत्यारे पिता की पोल खोल दी। तीसरे बच्चे ने ही अपने दादा को हैवान पिता की असलियत बताई। जिसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा था। यह मामला वर्ष 2015 का है, जिस पर भरूच सेशंस कोर्ट ने गुरुवार शाम को फैसला सुनाया। में घटना के 5 साल बाद फैसला आते समय कोर्ट संकुल में सन्नाटा पसरा हुआ था। क्योंकि, एक ऐसे निर्दयी पिता के खिलाफ फैसला आने वाला था, जिसे अपने दो बच्चों की हत्या के बाद भी कोई पछतावा नहीं था। कोर्ट ने जैसे ही हत्यारे पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई, मीडियाकर्मियों की भीड़ लग गई।

मृतक बच्चों की पहचान बेटी हेमाक्षी (7) और बेटा अखिल (5) के तौर पर हुई। जबकि, घटना के दौरान ही एक अन्य बेटा राहुल (11) कुएं के भीतर लगी लड़की पर लटक गया था। पिता ने उसे दोबारा मारने की कोशिश की थी, लेकिन फिर भी राहुल बच गया था। उसका बच जाना ही हत्यारे बाप के लिए आज बड़ा सबक दे गया। अब बाप ताउम्र जेल भुगतेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+