Gujarat Election Results: 'अभी कुछ कहना जल्दबाजी, फाइनल रिजल्ट आने पर देंगे जवाब', गुजरात के नतीजों पर खड़गे
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पार्टी के प्रदर्शन को लेकर अभी कुछ बोलना जल्दबाजी होगा।

Gujarat election Result 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के रुझानों के मुताबिक भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। वहीं कांग्रेस काफी पिछड़ गई है। भाजपा को 157 सीटों मिलती दिख रही हैं। जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर लीड कर रही। जबकि आम आमदी पार्टी को 5 और अन्य को 3 सीटें पर बढ़त मिली है। भाजपा की प्रचंड जीत साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह है।
इस बीच कांग्रेस प्रदर्शन को लेकर सवाल पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा। बता दें कि गुजरात में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा तो हिमाचल प्रदेश में पार्टी को सरकार बनाने के लिए बहुमत मिल रहा है। यहां कांग्रेस को 39, भाजपा को 26 तो वहीं अन्य को तीन सीटें मिल रही हैं। जबकि यहां आम आदमी पार्टी का खाता तक नहीं खुला।
वहीं गुजरात में स्थिति खराब है। यहां कांग्रेस महज 17 सीटों पर सिमटती दिख रही। जबकि भाजपा को 156 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि वहीं आम आदमी पार्टी को 5 व अन्य को 4 सीटों पर बढ़त मिल रही है। ऐसे में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर जब मीडिया ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सवाल किया तो उन्होंने कहा, "अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हमारी पार्टी शाम को अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही बात करेगी।"












Click it and Unblock the Notifications