कोरोना से कांग्रेस नेता भरतसिंह की हालत नाजुक, प्लाज्मा थैरेपी नाकाम होने के बाद वेंटिलेटर पर

अहमदाबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भरतसिंह सोलंकी की हालत बिगड़ती जा रही है। कोरोना वायरस ने उन्हें जकड़ रखा है। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उन्हें प्लाज्मा थैरेपी दी, जो नाकाम रही। अब भरतसिंह वेंटिलेटर पर हैं। उनका हाल जानने के लिए गुजरात कांग्रेस के नेता हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। अमित चावड़ा भी आए और डॉक्टर्स से बातचीत की।

Congress Ex-state President Bharat Singh Solanki on ventilator due to covid-19

बता दें कि, भरतसिंह पिछले माह यानी जून 2020 में हुए राज्यसभा चुनाव में सम्मिलित हुए थे। चुनाव परिणाम जारी होने के बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 21 जून को उनकी रिपोर्ट पोजिटिव आने के बाद उनको पहले तो वडोदरा और बाद में अहमदाबाद के सिम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां दवाइयों व इंजेक्शन का कोई असर नहीं होने के कारण प्लाज्मा थैरेपी का प्रयोग किया गया।

Congress Ex-state President Bharat Singh Solanki on ventilator due to covid-19

मगर, फिर भी भरत की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया और उनको वेंटिलेटर पर ले लिया गया। संवाददाता का कहना है कि, भरत राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा एवं कांग्रेस के कई नेताओं से मिले थे। वह कुछ कांग्रेसी विधायकों के साथ अंबाजी मंदिर के दर्शन करने भी गए थे। उसी समय उनका टेम्परेचर बढ़ गया था। हालांकि, चुनाव की भगदड़ में उन्होंने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया था और बाद में उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+