गुजरात: 23 नवंबर से स्कूलों में शुरू होंगी 9 से 12वीं तक की कक्षाएं, शिक्षामंत्री ने बताई ये बातें

गांधीनगर। कोरोना महामारी के बीच गुजरात में इसी माह ज्यादातर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल जाएंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेंद्रसिंह चुडासमा ने इस बारे में जानकारी प्रेस को दी। भूपेंद्रसिंह चुडासमा ने कहा कि, कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी 23 नवंबर से स्कूल आने लगेंगे। क्योंकि, स्कूलों के अंदर इनकी कक्षाएं 23 नवंबर से फिर से शुरू होंगी। वहीं, फाइनल ईयर वाले छात्र भी 23 नवंबर से अपने कॉलेज जाने लगेंगे।

Classes for 9 to 12th students will resume from 23rd November in gujarat

भूपेंद्रसिंह चुडासमा ने कहा कि, इस मामले में हम केंद्र सरकार के एसओपी का पालन कराएंगे। जैसा कि सरकार ने तय किया है कि दिवाली बाद ज्यादातर स्कूल खुल जाएंगे। हालांकि, कई राज्यों में तो नवंबर की शुरूआत में ही स्कूल खुल गए थे। कुछ राज्यों में अक्टूबर से ही क्लास शुरू कर दी गईं। बताते चलें कि, सभी शैक्षिक संस्थानों को भारत सरकार द्वारा जारी की गई एसओपी का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

कुछ समय पहले चुडासमा ने विभाग के अधिकारियों के साथ जरूरी बैठक की थी। जहां उन्हें शिक्षण संस्थानों के लिए एसओपी तैयार करने के लिए कहा गया था। चुड़ासमा ने कुछ समय पहले संकेत भी दिया था कि स्कूलों को और अधिक समय तक बंद नहीं रखा जा सकता।

Classes for 9 to 12th students will resume from 23rd November in gujarat

COVID-19 लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही गुजरात में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। तिस पर चुडासमा बोले,''कोरोना वायरस के चलते स्कूल बंद हुए छह महीने हो गए हैं। कभी न कभी तो हमें स्कूल खोलने होंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल खोलने को लेकर सबसे महत्वपूर्ण राय स्वास्थ्य मंत्रालय की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+