गुजरात में बस हुई हादसे का शिकार, 38 जवान घायल
गुजरात में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां स्टेट रिजर्व पुलिस के जवानों की बस हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में एसआरपी के 38 जवान घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि गुजरात के पंचमहल में यह हादसा हुआ है, यहां सोमवार की शाम जवानों को ले जा रही बस पलट गई।
पुलिस अधिकारी एमएल गोहित ने बताया कि इस हादसे में 38 जवान घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल जवानों की स्थिति स्थिर है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये जवान अपनी फायरिंग प्रैक्टिस पूरी करके वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। ब्रेक फेल हो जाने की वजह से बस हादसे का शिकार हुई है।













Click it and Unblock the Notifications