भाभी से झगड़े के चलते देवर ने 3 साल के भतीजे को पानी की टंकी में डुबोकर मार दिया, गिरफ्त में आने पर बोला..
हालोल. गुजरात में हालोल स्थित जीआईडीसी इलाके में एक युवक ने अपनी भाभी के बच्चे को अगवा कर बेरहमी से मार डाला। पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी युवक ने जुर्म कुबूला और वारदात की कहानी सुनाई। उसने कहा कि मेरा भाभी से झगड़ा होता था। भाभी मयूरी मुझे ठीक से खाना नहीं देती थी। कपड़े भी नहीं धोती थी। उसने हम दोनों भाइयों के बीच दूरियां पैदा कर दी थीं। 30 दिसम्बर को जब वह अपने मोबाबल पर गाना बजा रहा था, तब मयूरी ने उसे इसके लिए मना किया। इसी बात पर मैंने भाभी को सबक सिखाने की ठान ली।'

देवर बोला- भाभी को सबक सिखाना था, उसने हम दो भाईयों में दूरियां बढ़ा दीं
हत्यारोपी दशरथ ने आगे कहा, ''मैंने भाभी के 3 साल के बच्चे कुलदीप, जो मेरा भतीजा भी था, उसे अगवा किया और फिर पानी की टंकी में डुबाकर मार डाला। बाद में जब कुलदीप नहीं मिला तो भाई-भाभी चिंतित हो उठे। गत 31 दिसम्बर को मेरे बड़े भाई को पता चला कि बेटे कुलदीप की लाश टंकी में मिली है। जिसके बाद सूचना पुलिस को दे दी गई।''
पुलिस ने पूरे मामले की जांच करते हुए हालोल जीआईडीसी में सिद्धि इंटरप्राइज कंपनी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उसी कंपनी के एक कमरे में दिनेश सोलंकी अपनी पत्नी मयूरी और तीन साल के बेटे कुलदीप के साथ रहते थे। दशरथ भी उन्हीं के साथ रहता। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में पाया कि दशरथ ही कुलदीप को ले गया था। उसी के आधार पर पुलिस ने दशरथ को दबोच लिया।












Click it and Unblock the Notifications