गुजरात: प्लास्टिक में लिपटी छात्रा की हाथ-पैर बंधी लाश तालाब में मिली, तीन दिन से थी लापता

वडोदरा. गुजरात में वडोदरा शहर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें तीन दिनों से लापता महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी की छात्रा का शव मिला है। चाणसद के पास वाले तालाब से प्लास्टिक में लिपटी उसकी लाश मिलने से पुलिस भी चौंक गई। छात्रा के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। फ़िलहाल मृतदेह को पैनल पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

body of lost girl found in pond after three days

संवाददाता के अनुसार, 20 वर्षीय छात्रा तीन दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की। साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान चाणसद गांव के पास स्थित तालाब से भारी बदबू की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को प्लास्टिक में लिपटी लाश मिला।

प्लास्टिक में लिपटी छात्रा की लाश के हाथ-पैर बंधे थे। उसके सिर समेत शरीर के अन्य भागों पर गंभीर घाव भी दिखाई पड़ रहे हैं। शव के सड़ जाने के कारण उसे पैनल पोस्टमार्टम के लिए भेज एफएसएल की मदद से पुलिस हत्यारों का सुराग ढूंढने में लग गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+