CM रूपाणी बोले- भाजपा सभी सीटों पर जीत के करीब, ये अगले विधानसभा चुनाव के लिए ट्रैलर है

गांधीनगर। गुजरात की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है। सत्तारूढ भाजपा ने रुझानों में सभी सीटों पर कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया। लींबडी, धारी, करजण, अबडासा, गढडा, कपराडा और डांग में बीजेपी शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए है। वहीं, मोरबी में कांग्रेसी उम्मीदवार जयंतिलाल पटेल 2455 मतों से आगे चल रहे थे, लेकिन वह अब भाजपा प्रत्याशी ब्रिजेश मेरबा से पीछे हो गए हैं। यदि रुझान यही बने रहे तो कांग्रेस की करारी हार होगी। रुझानों पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने खुशी जताई है।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने क्या कहा?

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने क्या कहा?

विजय रूपाणी ने आज ट्वीट करके कहा कि भाजपा सभी 8 सीटें जीतने वाली है। उन्होंने कहा, ''कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है.. वे लोगों से दूर हो गए हैं। चुनाव के परिणाम हर जगह उनके खिलाफ हैं। हमारी पार्टी का नेतृत्व ऐसा है कि प्रत्याशियों को जीत मिल रही है। गुजरात उप-चुनाव के परिणाम आगामी चुनावों के ट्रेलर हैं। रूपाणी फिर बोले कि, आठों सीटें हम जीत रहे हैं और ये आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ट्रेलर है।'

8 विधायकों ने कांग्रेस छोड़ी थी

8 विधायकों ने कांग्रेस छोड़ी थी

गौरतलब है कि, गुजरात में ये उपचुनाव उन 8 सीटों पर हुए हैं, जो खाली हो गई थीं। क्योंकि जून में राज्यसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस के 8 विधायकों ने इनसे इस्तीफा दे दिया था। भाजपा की राज्यसभा सीटें कायम रखने के लिए जिन 8 विधायकों ने कांग्रेस छोड़ी थी, उनमें से 5 को भाजपा ने टिकट दिए। वे सभी 5 उम्मीदवार अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पर भारी पड़ गए।

इन सीटों पर डाले गए थे वोट

इन सीटों पर डाले गए थे वोट

गुजरात में 3 नवंबर को कच्छ जिले की अबडासा, सुरेंद्रनगर की लींबडी, मोरबी की मोरबी, अमरेली की धारी, बोटाद की गढडा (सुरक्षित - अनुसूचित जाति), वडोदरा की करजण, डांग की डांग (सुरक्षित - अनुसूचित जाति) और वलसाड की कपराडा (सुरक्षित - अनुसूचित जाति), इन आठ सीटों पर वोट डाले गए थे। यहां मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के तत्कालीन विधायकों के इस्तीफे के कारण उपचुनाव कराए गए। इन सीटों पर कुल 81 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 51 निर्दलीय भी हैं। सर्वाधिक 14 उम्मीदवार लींबडी और सबसे कम चार कपराडा में हैं।

कुल ​182 सीटें हैं गुजरात में

कुल ​182 सीटें हैं गुजरात में

गुजरात में 182 सदस्यों वाले सदन में भाजपा के पास 103 सीटें हैं। वहीं, कांग्रेस के पास फिलहाल सिर्फ 65 सीटें ही हैं। माना जा रहा है कि, उपचुनावों के नतीजे सरकार पर सीधा असर नहीं डालेंगे। अभी गुजरात में स्थानीय निकायों के चुनाव भी होने हैं, इसलिए उपचुनावों में वोटर्स का मूड समझना अहम होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+