Gujarat: भूपेंद्र पटेल का शपथग्रहण ,जानिए किन चेहरों को मंत्रिमंडल में मिल सकती है जगह
भूपेंद्र पटेल एक बार फिर से गुजरात के सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। सोमवार दोपहर 2 बजे उनका शपथग्रहण निर्धारित है। वहीं नए मंत्रिमंडल में भाजपा के कई ऐसे चेहरे हैं जिन्हें जगह मिल सकती है।

Bhupendra Patel Swearing: गुजरात के सीएम के शपथग्रण की तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। सोमवार दोपहर 2 बजे भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गुजरात में प्रचंड के बाद इस समारोह की भव्य तैयारियां की जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, भूपेंद्र पटेल कार्यक्रम में पीएम मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा भाजपा के कई दिग्गज और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। गुजरात में नई विधानसभा गठन के साथ ही कुछ खास चेहरे हैं जिन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। आइए जानते हैं गुजरात के वो कौन- कौन भाजपा नेता हैं जिनकी चर्चा अधिक हो रही है।
ये नेता मंत्री पद की रेस में आगे
ऋषिकेश पटेल, कुंवरजी बावलिया, जयेश रादडिया, गणपत वसावा, रमणलाल वोरा, राधवजी पटेल, कनु देसाई, हर्ष संधवी और किरीट सिंह राणा ऐसे भाजपा नेता हैं, जिनका नाम मंत्री पद की रेस में आगे है। इसके अलावा भी कई नाम हैं जिनकी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की योजना। हालांकि भाजपा कई बार नए चेहरों को भी मौका देता है। अल्पेश ठाकोर को भी मंत्री मंडल में जगह की संभावना जताई जा रही है। वहीं महिला मंत्री के तौर पर पायल कुकरानी, मनीषा वकिल को भी जगह मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा आदिवासी इलाके से चुनाव जीतने वाले जीतु चौधरी, नरेश पटेल, पी.सी.बरांडा जैसे नेताओं को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।
मुख्यमंत्री पद की शपथग्रहण समारोह के लिए गांधीनगर विधानसभा परिसर में तैयारी की जा रही है। इससे पहले रविवार को ही भूपेंद्र पटेल और गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटील ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। पीएम आवास पर हुई बैठक में गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। माना जा रहा है कि ये बैठक में गुजरात के मंत्रिमंडल पर चर्चा को लेकर हुई। इस बीच अनुमान लगाया जा रहा है कि 20-22 चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी, जिनमें 9 कैबिनेट और बाकी राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications