देखें तस्वीरें: अहमदाबाद पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज, स्वागत को बताया 'अविश्वसनीय'

Anthony Albanese Ahmedabad Visit: ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज एयरपोर्ट से सीधे गुजरात के साबरमती आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने बापू को नमन किया।

 Australia Pm Anthony Albanese

Anthony Albanese India Visit: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज बुधवार को अपनी भारत यात्रा पर गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। 8-11 मार्च तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री का गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने स्वागत किया। इस दौरान गुजरात के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ व्यापार और पर्यटन मंत्री सीनेटर डॉन फेरेल, संसाधन मंत्री मेडेलीन किंग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस यात्रा के दौरान एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ आए हैं।

भारत में एक अविश्वसनीय स्वागत: अल्बनीज
भारत आगमन पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज(Anthony Albanese) ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अहमदाबाद, भारत में एक अविश्वसनीय स्वागत। ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत।

देखें VIDEO: गुजरात के साबरमती आश्रम पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज

अल्बानीज के भारत आने से पहले पीएम मोदी ने किया था ट्वीट
वहीं अल्बानीज(Anthony Albanese) के भारत आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि वह भारत-ऑस्ट्रेलिया द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए उत्पादक विचार-विमर्श के लिए तत्पर हैं।

भारत आने से पहले ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज ने भी किया था ट्वीट
वहीं भारत रवाना होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज ने ट्विटर पर कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को गहरा करने और हमारे क्षेत्र में स्थिरता और विकास के लिए एक ताकत बनने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। अल्बनीस ने बुधवार को ट्वीट किया कि आज मैं मंत्रियों और व्यापारिक नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भारत ला रहा हूं। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एक समृद्ध दोस्ती है, जो हमारे साझा हितों, हमारे साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, हमारे लोगों के बीच के बंधन और एक स्नेही लेकिन मजबूत दोस्ती पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+