Gujarat Elections: गुजरात चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने पर्ची पर क्या लिख दी भविष्यवाणी?

Arvind kejriwal Prediction On Gujarat Elections: गुजरात चुनाव का रण काफी रोमांचक होता नजर आ रहा है। बीजेपी के अलावा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच अब गुजरात चुनाव के नतीजों को लेकर अरविंद केजरीवाल ने एक के बाद एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। रविवार को जहां दिल्ली सीएम केजरीवाल ने लिखकर दिया कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। तो वहीं आज सोमवार को उन्होंने कहा कि उनके तीन उम्मीदवार भारी मतों से जीत रहे हैं।

Recommended Video

    Gujarat Election 2022: Kejriwal ने Italia, Gadhvi, Alpesh को लेकर क्या कहा?|वनइंडिया हिंदी|*Politics
    अरविंद केजरीवाल की बड़ी भविष्यवाणी

    अरविंद केजरीवाल की बड़ी भविष्यवाणी

    गुजरात चुनाव को लेकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल एक के बाद एक बड़ी भविष्यवाणी कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में डंके की चोट पर यह दावा किया कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इसी के साथ उन्होंने लिखकर दिया कि गुजरात में AAP आ रही है। सूरत में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपने बयान में केजरीवाल ने कहा कि "मैं आप सबके सामने लिखित रूप से एक भविष्यवाणी करने जा रहा हूं...लिख लीजिए कि आप गुजरात में सरकार बनाने जा रही है। 27 साल के कुशासन के बाद गुजरात के लोगों को इन लोगों (भाजपा) से छुटकारा मिलेगा।"

    'गुजरात में बनने जा रहा आप की सरकार'

    'गुजरात में बनने जा रहा आप की सरकार'

    मीडिया के सामने सीएम केजरीवाल ने कहा कि राजनीति के अंदर मेरी भविष्यवाणी सही निकलती है। 2014 में जब दिल्ली में चुनाव हुआ था तब मैंने एक पत्रकार को लिखकर दिया था कि कांग्रेस की एक भी सीट नहीं आएगी और उस चुनाव में कांग्रेस की 0 सीट आई थी। पंजाब चुनाव में भी मैंने कई भविष्यवाणी की थी, मैंने कहा था कि सिद्धू, चन्नी और बदल साहब का पूरा परिवार हारेगा और यही हुआ था। अब मैं गुजरात में AAP की सरकार बनने जा रही है।

    भारी मार्जिन से चुनाव जीत रहे ये तीन आप उम्मीदवार

    भारी मार्जिन से चुनाव जीत रहे ये तीन आप उम्मीदवार

    वहीं अब सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर कागज और पैन उठाकर नई भविष्यवाणी करते हुए लिखकर दावा किया कि चुनाव में आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया, मुख्यमंत्री उम्मीदवार ईसुदान गढ़वी और वराछा से कैंडिडेट अल्पेश कथेरिया भारी मार्जिन से चुनाव जीत रहे हैं।

    जनता से किए ये वादे

    जनता से किए ये वादे

    इसी के साथ उन्होंने वादा करते हुए कहा कि बेरोजगारी भत्ता 3 हजार रुपए दिया जाएगा, साथ ही पेपर फूटने से मुक्ति दिलाई जाएगी। पेपर बेचने वाले 12 केस को खोलकर 10-10 साल की सजा दिलाएगी। 1 साल के अंदर सारी सरकारी भर्ती कराएगी जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+