पुलिस को फोन कर बोला- 'केन्द्रीय मंत्री हूं, कर्फ्यू में बंद मत करो मेरे इलाके की दुकानें', धरा गया
आणंद। गुजरात में एक शख्स ने खुद को केन्द्रीय मंत्री बताकर पुलिसकर्मियों को फोन पर धमकाया। पुलिसकर्मी कर्फ्यू के हालत देखने आणंद स्थित महेन्द्रशाह अस्पताल के आसपास पहुंचे थे। जहां रात के समय भी कुछ दुकानों के खुले होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस निरीक्षक ने उधर का रूख किया तो एक शख्स का फोन आया। वह कहने लगा कि, 'दुकानें बंद नहीं कराओ। मैं मंत्री बोल रहा हूं।' कुछ तीखे शब्द भी कहे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, फोन पर यह कहकर धमकाया गया कि केन्द्रीय मंत्री जे.पी. पटेल बोल रहा हूं। इस संबंध में साइबर पुलिस ने जांच की तो पाया कि जहां से फोन से आया, वो नंबर केन्द्रीय मंत्री का नहीं बल्कि आणंद के इस्माइलनगर निवासी जितेन्द्र पटेल का है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी। जितेंद्र पटेल ने कुबूला कि, कर्फ्यू का अमल करवाने निकले पुलिस निरीक्षक के फोन पर उसने दुकानें बंद नहीं कराने की धमकी दी थी।
इस मामले में टाउन पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक वाई.आर. चौहाण ने बताया कि, कोरोना वायरस की स्थिति को ध्यान में रखकर शहर में रात को कर्फ्यू के नियमों का पालन कराया जाता है। वह एक रात जब अपनी टीम के साथ दुकानों व होटलों को बंद कराने के लिए निकले तो उक्त व्यक्ति ने खुद को केन्द्रीय मंत्री जे.पी. पटेल बताकर फोन किया। जिसने कहा था कि महेन्द्रशाह अस्पताल के आसपास दुकान संचालकों को परेशान नहीं किया जाए और न ही दुकानों को बंद किया जाए। इसके बाद फोन काट दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications