गुजरात: नवरात्र के पहले दिन परिवार के साथ बहुचर माता मंदिर पहुंचे अमित शाह, दर्शन कर पूजा-अर्चना की, Video
Amit Shah Visited Bahuchar Mata Temple: आज से (15 अक्टूबर) नवरात्र शुरू हो गया है। नवरात्रि के पहले दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। गृह मंत्री अमित शाह अपने परिवार के साथ गुजरात के गांधीनगर में बहुचर माता मंदिर पहुंचे।
मंदिर में उन्होंने पूरे परिवार के साथ माता रानी के दर्शन किए। साथ ही उन्होंने अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना भी की। अमित शाह विधि विधान के साथ मंदिर में पूजा की। पुजारियों ने उन्हें पूजा करवाए।

अमित शाह मैहरून रंग के कुर्ता पहने थे। उनके बेटे जय शाह भी मौजूद थे। वे गोल्डन कलर के कुर्ता पहने थे। उन्होंने अपने परिवार के साथ माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
माता रानी के दर्शन के बाद गृह मंत्री अमित शाह कई गरबा कार्यक्रम में शामिल हुए। वे गांधीनगर में सहाय फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'केसरिया गरबा' कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री गांधीनगर में 'युवा मंडल स्ट्रीट गरबा' कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
Recommended Video
यह भी पढ़ें- 'शानदार टीम वर्क, गर्व है आप पर', World Cup के मुकाबले में टीम इंडिया ने PAK को चटाई धूल तो गदगद हुए अमित शाह












Click it and Unblock the Notifications