'शानदार टीम वर्क, गर्व है आप पर', World Cup के मुकाबले में टीम इंडिया ने PAK को चटाई धूल तो गदगद हुए अमित शाह
वन डे क्रिकेट के वर्ल्ड कप भारत के साथ पाकिस्तान को आठवें मुकाबले में भी हार का मुंह देखना पड़ा। पाकिस्तान की ओर से भारत को दिए 192 के आसान लक्ष्य के टीम इंडिया ने तीन विकेट खोकर हासिल कर दिया। अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को देखने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी पहुंचे थे। टीम इंडिया की जीत पर उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही शाह ने क्रिकेट स्टेडियम में उस पल का जिक्र किया जब भारतीय क्रिकेट टीम ने निर्णाय शॉट के जरिए जीत दर्ज की। शाह कहा कि दर्शकों से भरा पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

केंद्रीय गृह मंत्री ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "इस शानदार जीत के लिए हमारी क्रिकेट टीम के लिए तालियों की गड़गड़ाहट। टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। आप सभी ने दिखाया है कि एक समान लक्ष्य के साथ निर्बाध टीमवर्क हमारे देश के लिए कितना गौरव हासिल कर सकता है।"
गृह मंत्री वर्ल्ड कप के मुकाबलों पर बराबर नजर रखते हैं। शनिवार अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहे। दर्शक दीर्घा में उन्हें टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन का लुफ्त उठाते देखा गया। इससे पहले शाह ने भारत और अफगानिस्ता के बीच हुए मुकालबले में जब भारत ने जीत दर्ज की थी उन्होंने एक्स पर लिखा, "हमारी क्रिकेट टीम द्वारा साहस का एक और शानदार प्रदर्शन। आज अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में शानदार जीत के साथ हमारी टीम विश्व कप 2023 की ओर एक मजबूत कदम बढ़ा रही है।"












Click it and Unblock the Notifications