कोरोना के कहर के बीच गुजरात में मिला ग्लेंडर वायरस, 4 घोड़ों को मौत की नींद सुलाना पड़ा

अहमदाबाद. कोरोना वायरस के कहर के बीच गुजरात में ग्लेंडर वायरस फैल गया है। यहां इस वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर 4 घोड़ों की जान चली गई। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह वायरस घोड़ों में देखने को मिलता है। इसके बाद यह इंसानों को भी संक्रमित करता है। ग्लेंडर वायरस इतना तीक्ष्ण होता है कि सिर्फ हवा से फैलता है और जानवर या इंसान तेजी से चपेट में आ जाते हैं। इस वायरस का केस संतरामपुर के प्रतापपुरा इलाके में सामने आया। दरअसल, एक घोड़े की अचानक तबीयत बिगड़ी थी, जिस पर उसे अस्पताल ले जाया गया था। जहां जांच की गई तो घोड़े में ग्लेंडर नामक वायरस पाया गया।

घोड़े में पता चला नया वायरस, 4 मरे

घोड़े में पता चला नया वायरस, 4 मरे

इलाज के दौरान ही उस घोड़े की मौत हो गई। इस तरह के वायरस की पुष्टि होने के बाद घोड़े के साथ रखे गए दूसरे घोड़ों की भी जांच की गई। जिसमें सभी चार घोड़ों का ग्लेंडर वायरस पॉजिटिव आया। जिसके बाद वन विभाग की ओर से इन घोड़ों को जहरीला इंजेक्शन देकर उन्हें मौत की नींद सुला दिया गया। घोड़ों की लाश को रिहाइशी इलाके से दूर दफनाया गया।

इंसानों को भी चपेट में ले लेता है यह

इंसानों को भी चपेट में ले लेता है यह

पता चला है कि, घोड़े पालने वाले अब्दुल सत्तार पठान का एक घोड़ा बीमार हुआ था। उसे पशु अस्पताल में ले जाया गया तो वहां उसकी मौत हो गई। जिसके बाद दूसरे घोड़े में भी ग्लेंडर वायरस पॉजिटिव आया। ग्लेंडर वायरस के पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया, जिसके बाद संतरामपुर शहर और तहसील के घोड़े, खच्चर और गधे को मिलाकर 176 जानवरों के सैंपल लैब में भेजे गए। एक डॉक्टर ने बताया कि, इस तरह का वायरस घोड़े की प्रजाति में ही ज्यादातर देखने को मिलता है, जो बाद में इंसानों को भी चपेट में ले लेता है।

एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट करा रहा जांचें

एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट करा रहा जांचें

घोड़ों में ग्लेंडर नामक वायरस पाए जाने के बाद ही स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है। यहां पालतू जानवरों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। खुद एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट भी आस-पास के पालतू जानवरों की जांच कराने लगा है, ताकि वायरस दूसरे जानवर में फैला हो तो उसे आगे बढ़ने से रोका जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+