Accident In Gujarat: सुरेंद्रनगर में डंपर ट्रक और मिनी बस की टक्कर,5 की मौत, 5 घायल
Surendranagar Accindet: गुजरात के सुरेंद्रनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां डंपर ट्रक और मिनी बस की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए हैं। सीडीएचओ बीजी गोहिल ने इस हादसे पर बयान देते हुए कहा, "आज हाईवे पर एक हादसा हुआ, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 की मौत हो गई है, जबकि बाकी 5 का इलाज जारी है। यह परिवार पश्चिम बंगाल का था और सोमनाथ से अपने घर वापस जा रहे थे।"
हाल ही में गुजरात के कच्छ जिले में भी एक दर्दनाक हादसा हुआ था। यहां एक निजी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई थी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी और 23 अन्य लोग घायल हुए थे। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे केरा गांव के पास हाईवे पर हुआ था। हादसे में घायल हुए लोगों को भुज के अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें India Vs Pak: आईआईटी बाबा की भविष्यवाणी हुई फेल, भारत की हार का किया था दावा, जानिए क्या कहा था
कच्छ पश्चिम के पुलिस अधीक्षक विकास सुंदा ने बताया कि मुंद्रा से भुज आ रहे एक ट्रक और निजी बस के बीच टक्कर हुई थी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक यात्री ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस हादसे में कुल 5 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में 23 लोग घायल हुए थे, जिनका इलाज भुज के जेके सामान्य अस्पताल में जारी था। जिला कलेक्टर ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, "मुंद्रा-भुज हाईवे पर दुखद हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की मृत्यु हुई।"












Click it and Unblock the Notifications