India Vs Pak: आईआईटी बाबा की भविष्यवाणी हुई फेल, भारत की हार का किया था दावा, जानिए क्या कहा था
IIT Baba: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विराट कोहली के शानदार शतक की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी हार दी और सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली। इस जीत के साथ ही आईआईटी बाबा की भविष्यवाणी भी फेल हो गई, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोहली जितना चाहे, भारत इस मैच में नहीं जीत पाएगा।
आईआईटी बाबा, जो अपनी भविष्यवाणियों के लिए मशहूर हैं, ने इस हाई वोल्टेज मैच से पहले दावा किया था कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ यह मैच हार जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि विराट कोहली पूरी ताकत लगा लें, लेकिन भारत को जीत नहीं मिल पाएगी। बाबा अभय सिंह की यह भविष्यवाणी अब गलत साबित हो गई है।

दुबई में खेले गए इस रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इमाम उल-हक और बाबर आजम ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े, लेकिन हार्दिक पांड्या ने भारत को पहली सफलता दिलाई। इमाम 10 रन पर रनआउट हो गए। पाकिस्तान के कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि पांड्या ने 2 विकेट झटके। जडेजा, अक्षर पटेल और हर्षित राणा को एक-एक विकेट मिला। सऊद शकील ने 62 रन बनाए, और पाकिस्तान 241 रन पर ऑल आउट हो गई।
यह भी पढ़ें Chief Justice of India संजीव खन्ना ने थामा क्रिकेट बैट, लगाया जोरदार शॉट, देखिये VIDEO
भारत की शानदार शुरुआत
242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत काफी धमाकेदार रही। कप्तान रोहित शर्मा ने 15 गेंदों पर 20 रन बनाकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन शाहीन शाह आफरीदी ने उन्हें बोल्ड कर दिया। शुभमन गिल ने भी अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन वह फिफ्टी से चूक गए और अबरार अहमद का शिकार बने।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया और 7 चौकों की मदद से 100 रन नाबाद बनाए। उनके साथ श्रेयस अय्यर (56) ने शतकीय साझेदारी की। भारत ने 43वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया और सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।
आईआईटी बाबा की भविष्यवाणी का फेल होना
खुद को भविष्यवक्ता मानने वाले बाबा अभय सिंह की भविष्यवाणी, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैच हार जाएगा, गलत साबित हुई। उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव पर कहा था, "चाहे कोहली से पूरी ताकत भी लगवा लो, भारत यह मैच नहीं जीत पाएगा।" अब उनकी भविष्यवाणी की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications