अहमदाबाद-मुंबई एनएच पर बड़ा हादसा, टैंकर के पलटने से लगी भीषण आग, धू-धू कर जली गाड़ी, Video
Gujarat News: गुजरात के वलसाड में भीषण हादसा हो गया। वाघलधारा गांव के पास अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टैंकर पलट गई। टैंकर के पलटने से मौके पर ही भीषण आग लग गई। आग में टैंकर धू-धू कर जलने लगा।
आग लगते ही तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर डूंगरी पुलिस समेत दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। तब तक टैंकर काफी जल गया था।

आग का गोला बना टैंकर
समचार एजेंसी एएनआई पर जारी वीडियो में साफ दिख रहा है कि अचानक टैंकर के पलटने से तुरंत उसमें आग लग गई। आग इतनी भयंकर है कि कुछ ही देर में टैंकर बूरी तरह जल गया। आग की लपटें बहुत तेज उठ रही थीं।
हाईवे पर टैंकर को जलता देख लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर कई लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग का गुब्बार इतना बड़ा था कि काफी देर तक टैंकर जलता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें- Delhi News: यमुना में बड़ा हादसा, नहाने गए चार लड़के डूबे, तीन के शव बरामद, तलाशी अभियान जारी












Click it and Unblock the Notifications