Delhi News: यमुना में बड़ा हादसा, नहाने गए चार लड़के डूबे, तीन के शव बरामद, तलाशी अभियान जारी
Delhi News: यमुना में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। स्नान करने गए लड़के नदी में डूब गए। रेस्क्यू टीम को तीन शव मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा कि पीएस बुराड़ी में चार व्यक्तियों के यमुना नदी में डूबने के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी।
हादसे में चार लड़के यमुना में डूब गए। जिसमें से तीन लड़कों के शव मिले हैं। पुलिस स्टेशन से कर्मचारी तुरंत ठोकर नंबर 8, चौहान पट्टी, लोनी, यूपी में यमुना बैंक पहुंचे। चार लड़के यमुना में डूब गए थे। जिनमें दो 17 साल के एक 16 साल का और एक 15 साल का लड़का था।

यह भी पढ़ें- 'ये किसानों के हित में नहीं', MSP पर सरकार का नया प्रस्ताव खारिज, अब 21 फरवरी को किसानों का दिल्ली कूच
गाजियाबाद के रहने वाले थे लड़के
सभी लड़के लोनी, गाजियाबाद के रहने वाले थे। रेस्क्यू बोट टीम को तीन शव मिले। तलाशी अभियान अभी भी जारी है। परिजनों को जैसे ही मौत की खबर मिली, रो रोकर उनका बुरा हाल है। चारों लड़के के परिजनों में मातम पसर गया है। तीन शव बरामद होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Mathura News: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, बस से टकराई कार, पांच लोग जिंदा जले












Click it and Unblock the Notifications