Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आज फिर गुजरात में दिल्‍ली के CM अरविंद केजरीवाल, इन जिलों में करेंगे चुनावी जनसभाएं

द्वारका। आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर गुजरात पहुंचेंगे। उनका दौरा दो दिवसीय है। जिसमें आज वह देवभूमि द्वारका जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद कल यानी कि 3 सितंबर को सुरेंद्रनगर में टाउन हॉल मीटिंग में भाग लेंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से बताया गया कि, केजरीवाल द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।

Aam Aadmi Party supremo and Delhi CM Arvind Kejriwal visit today Gujarat, know updates

केजरीवाल बीते 4 महीनों में कई दफा गुजरात दौरा कर चुके हैं। यहां आकर केजरीवाल लोगों को मुफ्त बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य में मुफ्त बेहतर सुविधाएं और महिलाओं और बेरोजगारों के लिए भत्ते की घोषणा कर चुके हैं। अभी आम आदमी पार्टी की ओर से बताया गया कि, मुख्यमंत्री केजरीवाल शुक्रवार होने वाली साप्‍ताहिक बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे, ये बैठक उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना के साथ होने वाली थी। गुजरात के दो दिवसीय दौरे को देखते हुए, मुख्‍यमंत्री ने साप्‍ताहिक बैठक को स्‍थगित कर दिया।

आज केजरीवाल गुजरात में घर-घर जाकर आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशियों के लिए लोगों से संपर्क करेंगे। इसके अलावा वह द्वारका जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि, यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो द्वारका शहर में स्थित द्वारकाधीश मंदिर में जाकर पूजा अर्चना भी करेंगे।

Aam Aadmi Party supremo and Delhi CM Arvind Kejriwal visit today Gujarat, know updates

गुजरात में पार्टी के एक नेता ने कहा कि, केजरीवाल दो दिवसीय दौरे (2 व 3 सितंबर) पर आज गुजरात आ रहे हैं। कल यानी कि, 3 सितंबर शनिवार को वह सुरेंद्रनगर कस्बे में सरपंचों के साथ बैठक करेंगे। 3 सितंबर को ही वह टाउन हॉल मीटिंग में भी भाग लेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+