RPSC 2nd Grade टीचर बनने का सपना होगा सच! भर्ती में बढ़े 4000 से ज्यादा पद, कब होगी परीक्षा?

RPSC Senior Teacher Recruitment 2025: राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती-2025 में पदों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। पहले इस भर्ती के तहत 6,500 पदों पर नियुक्तियां होनी थीं, लेकिन अब इसमें 4000 से ज्यादा नए पद जोड़ दिए गए हैं।

आयोग की ओर से संशोधित नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। सबसे ज्यादा पद विज्ञान, गणित, हिन्दी और अंग्रेजी विषय में बढ़ाए गए हैं। ऐसे में अब पहले के मुकाबले अधिक अभ्यर्थियों के चयन की उम्मीद बढ़ गई है। भर्ती परीक्षा पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार जुलाई में आयोजित होगी, जबकि आवेदन से लेकर चयन प्रक्रिया तक के बाकी सभी नियम पहले जैसे ही रहेंगे।

RPSC Senior Teacher Recruitment 2025

4,037 पद बढ़ने से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2025 के लिए संशोधित अधिसूचना जारी कर कुल 4,037 अतिरिक्त पदों को मंजूरी दी है। इससे पहले विज्ञापन संख्या 07/2025-26 के तहत 10 विषयों में कुल 6,500 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। अब संशोधन के बाद कुल पदों की संख्या बढ़कर 10,537 हो गई है। आयोग के इस फैसले से लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों उम्मीदवारों को बड़ा फायदा मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: कब आएगा CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट? वेबसाइट स्लो होने पर मार्कशीट चेक करने के लिए अपनाएं ये तरीका

इन विषयों में सबसे ज्यादा बढ़े पद

इस बार सबसे अधिक पद विज्ञान, गणित, हिन्दी और अंग्रेजी विषय में बढ़ाए गए हैं। सिर्फ इन चार विषयों में ही 3,216 अतिरिक्त पद जोड़े गए हैं। इससे इन विषयों के अभ्यर्थियों के लिए चयन की संभावना पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है।

विषयवार नई पद संख्या

विषय पहले पद संशोधित पद बढ़े पद
हिन्दी 1052 1865 813
अंग्रेजी 1305 2007 702
संस्कृत 940 1323 383
गणित 1385 2181 796
विज्ञान 1355 2260 905
सामाजिक विज्ञान 401 802 401
उर्दू 48 82 34
पंजाबी 11 14 3
सिंधी 2 2 0
गुजराती 1 1 0
कुल 6500 10,537 4037

परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार होगी

आयोग ने साफ किया है कि भर्ती परीक्षा पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक 12 जुलाई से 18 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। पदों की संख्या बढ़ने के अलावा भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह का दूसरा बदलाव नहीं किया गया है। पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और अन्य सभी नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे।

संशोधित सूची जरूर देखें

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे संशोधित वर्गवार और विषयवार पदों का पूरा विवरण आधिकारिक शुद्धि पत्र में जरूर देखें। इससे उन्हें अपने वर्ग और विषय के अनुसार सही जानकारी मिल सकेगी। माना जा रहा है कि रिक्तियां बढ़ने से शिक्षा विभाग में लंबे समय से खाली पड़े शिक्षकों के पद भी तेजी से भरे जा सकेंगे।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। सभी जरूरी दस्तावेज सही पाए जाने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

परीक्षा पैटर्न

पेपर-1

पहले पेपर में राजस्थान का इतिहास, भूगोल, संस्कृति, सामान्य ज्ञान, राजस्थान से जुड़े समसामयिक विषय, भारत और विश्व का सामान्य ज्ञान तथा शैक्षिक मनोविज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+