60 साल के ससुर पर फिदा हुई 24 साल की बहू, बनाएं संबंध, रास्ते का कांटा बनी सास, दी ऐसी खौफनाक मौत, कांपे रूह!

Jharkhand Giridih Murder: झारखंड के गिरिडीह जिले से सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां 24 साल की बहू का दिल 60 साल के अपने सुसर पर आ गया। रास्ते का कांटा बनीं 55 वर्षीय सास की निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि गले पर गहरी चोट, ग्राइंडर मशीन से काटने के निशान मिले। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस पूछताछ में बहू और ससुर ने कथित तौर पर साजिश स्वीकार की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि बहू और ससुर के बीच कथित अवैध संबंध थे, जिनका विरोध सास करती थीं। यही विवाद हत्या का कारण बना। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है, पुलिस जांच में अब तक क्या सामने आया है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर क्या स्थिति है...

jharkhand-giridih-murder
Bahu-Sasur Illicit Relationship: क्या है पूरा मामला?

यह मामला झारखंड के गिरिडीह जिले के सिरमाडीह गांव का है। पुलिस के अनुसार, बहू प्रीति कुमारी (24 वर्ष) और ससुर दौलत (60 वर्ष) के बीच अवैध संबंध थे। इसकी भनक 55 वर्षीय कुलसी देवी को लगी। इसके बाद, कुलसी ने कथित अवैध संबंधों का विरोध शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि यह विवाद इतना बढ़ गया कि बहू ने अपने ससुर के साथ मिलकर सास को मौत के घाट उतार दिया।

jharkhand-giridih-murder

कैसे खुला हत्या का राज?

मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब दौलत साव ने स्वयं पुलिस को घटना की सूचना दी। बताया कि उसकी पत्नी की हत्या हो गई है। भरकट्टा ओपी प्रभारी की टीम मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा बंद था। खोलने पर कुलसी देवी का शव मिला। गले पर गहरी चोट, ग्राइंडर मशीन से काटने के निशान मिले।

jharkhand-giridih-murder

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस पूछताछ में प्रीति कुमारी और दौलत साव ने कथित तौर पर साजिश स्वीकार की। दोनों को हिरासत में लिया गया और अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

jharkhand-giridih-murder

ससुर से बनाए संबंध? कहां गया पति?

आपको बता दें, प्रीति के पति हैदराबाद में काम करते हैं। वे हर महीने पैसे भेजते थे। पति की अनुपस्थिति में प्रीति और दौलत साव के बीच कथित अवैध संबंध बन गए। कुलसी देवी ने कई बार उन्हें रंगे हाथों पकड़ा और विरोध किया। इस रिश्ते को बेरोकटोक जारी रखने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।

हत्या में किस हथियार के इस्तेमाल का आरोप?

jharkhand-giridih-murder

जांच एजेंसियों के अनुसार, हत्या के लिए घर में इस्तेमाल होने वाली मार्बल या टाइल काटने वाली ग्राइंडर मशीन का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि इसी धारदार मशीन से महिला का गला काटा गया।

jharkhand-giridih-murder

घटना के बाद सबूत मिटाने और मामले को सामान्य मौत जैसा दिखाने की भी कोशिश की गई। हालांकि, अंतिम निष्कर्ष फॉरेंसिक रिपोर्ट और अदालत में पेश किए जाने वाले साक्ष्यों पर निर्भर करेगा।

Ketan Agarwal: 'जहां से केतन गिरा, उसी 400 फीट गहरी खाई में बेटी को फेंको’, मंगेतर Siya के माता-पिता का रुख
Ketan Agarwal: 'जहां से केतन गिरा, उसी 400 फीट गहरी खाई में बेटी को फेंको’, मंगेतर Siya के माता-पिता का रुख
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+