आज फिर गुजरात में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, इन जिलों में करेंगे चुनावी जनसभाएं
द्वारका। आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर गुजरात पहुंचेंगे। उनका दौरा दो दिवसीय है। जिसमें आज वह देवभूमि द्वारका जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद कल यानी कि 3 सितंबर को सुरेंद्रनगर में टाउन हॉल मीटिंग में भाग लेंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से बताया गया कि, केजरीवाल द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।

केजरीवाल बीते 4 महीनों में कई दफा गुजरात दौरा कर चुके हैं। यहां आकर केजरीवाल लोगों को मुफ्त बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य में मुफ्त बेहतर सुविधाएं और महिलाओं और बेरोजगारों के लिए भत्ते की घोषणा कर चुके हैं। अभी आम आदमी पार्टी की ओर से बताया गया कि, मुख्यमंत्री केजरीवाल शुक्रवार होने वाली साप्ताहिक बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे, ये बैठक उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के साथ होने वाली थी। गुजरात के दो दिवसीय दौरे को देखते हुए, मुख्यमंत्री ने साप्ताहिक बैठक को स्थगित कर दिया।
आज केजरीवाल गुजरात में घर-घर जाकर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए लोगों से संपर्क करेंगे। इसके अलावा वह द्वारका जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि, यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो द्वारका शहर में स्थित द्वारकाधीश मंदिर में जाकर पूजा अर्चना भी करेंगे।

गुजरात में पार्टी के एक नेता ने कहा कि, केजरीवाल दो दिवसीय दौरे (2 व 3 सितंबर) पर आज गुजरात आ रहे हैं। कल यानी कि, 3 सितंबर शनिवार को वह सुरेंद्रनगर कस्बे में सरपंचों के साथ बैठक करेंगे। 3 सितंबर को ही वह टाउन हॉल मीटिंग में भी भाग लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications