गुजरात के CM को तांत्रिक ने धमकी दी- 1 करोड़ भेज देना, हुई जेल, जज बोले- अब शांति से रहो अंदर
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को धमकी देकर 1 करोड़ रुपए की मांग करने वाला तांत्रिक अब जेल में है। उसकी पहचान बटुक मुरारी (महेश भगत) के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया था। जेल से बाहर निकलने के लिए अब वह हाईकोर्ट के समक्ष गुहार लगा रहा है। हालांकि, हाईकोर्ट से उसे राहत नहीं मिली।

पुलिस के अनुसार, तांत्रिक बटुक मुरारी (महेश भगत) ने एक वीडियो में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को धमकी दी। उसने कहा था, "मेरे लिए 1 करोड़ रुपए भेज देना, वरना तुमको बड़ी मुश्किलों का सामना करना होगा।" ऐसी ही कई बातों का वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया तो लोग बुरा-भला कहने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया किया। वहीं, तांत्रिक अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया। पुलिस उसे खोजते हुए राजस्थान पहुंची।

गिरफ्तारी के बाद तांत्रिक खुद को बचाने की कोशिश करने लगा। उसने हाईकोर्ट में पक्षा रखा। खुद के ब्रह्मचारी होने की बात कहने लगा। उम्र और सेहत का भी हवाला दिया, लेकिन जमानत नहीं मिली। जस्टिस गीता गोपी की अदालत ने कहा कि ' "आपको अपनी उम्र को ध्यान में रखकर ऐसी बातें कहनी चाहिए थी। अब आप अंदर रहो, वही सही है। बाहर आपकी कोई जरूरत नहीं है। न ही आप पर बाहर की कोई जिम्मेदारी है। इसलिए शांति से अंदर रहिए।"

जज ने ऐसा कहकर उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। वहीं, जज का उपरोक्त बयान सुनकर कई लोग मुस्करा दिए।












Click it and Unblock the Notifications