मेकअप आर्टिस्ट को शादी के झांसे देकर यौन शोषण करता था फिल्मों का डायरेक्टर, रिश्तेदार से भी रेप कराया
अहमदाबाद। गुजरात में साढ़े अठारह साल की एक मेकअप आर्टिस्ट ने फिल्मों के डायरेक्टर एवं उसके रिश्तेदार पर बलात्कार के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की ओर से अहमदाबाद के चांदखेडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया गया कि, गुजराती फिल्मों का डायरेक्टर शादी का झांसा देकर अलग-अलग शहरों में उसके साथ यौन संबंध बनाता रहा। पिता के पेंशन के करीब 10 लाख रुपये भी ठग लिए।

मेकअप आर्टिस्ट के मुताबिक, दिसंबर 2019 में फिल्म डायरेक्टर हार्दिक सतासिया व उसका करीब का भाई विमल सतासिया शूटिंग के बहाने उसे अमरेली लेकर गए, जहां रात को उसके साथ दोनों ने बलात्कार किया। वो डेढ़ साल पहले ही उनके संपर्क में आई थी। मेकअप आर्टिस्ट के रूप में उनके साथ काम करती थी।

आरोपी उसे अपने साथ शूटिंग के बहाने द्वारिका, राजकोट, दीव, धारी आदि शहरों में ले गया। वहां होटल में रोककर यौन संबंध बनाता था। उस दरम्यान वह तीन बार गर्भवती हुई, लेकिन उसे दवा पिलाकर गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं, पीड़िता के पिता को पेंशन में मिली रकम में से 9 लाख 60 हजार रुपये भी ठग लिए।' इन सभी आरोपों को दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications