गुजरात के दाहोद में देर रात पटरी से उतरी मालगाड़ी, रेल मार्ग प्रभावित

वड़ोदरा, 18 जुलाई। गुजरात में ट्रेन हादसा सामने आया है। यहां दाहोद जिले में स्थित मंगल महुड़ी रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी रेल की पटरी से उतर गई है। जानकारी के अनुसार देर रात तकरीबन 1 बजे यह हादसा सामने आया है। इस हादसे में मालगाड़ी के कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं। रेलवे ट्रैक से ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह से इस रूट की कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। हालांकि अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि इस हादसे की वजह से किस तरह का नुकसान हुआ है।

train

Recommended Video

    Gujarat: Dahod के पास पटरी से उतरे मालगाड़ी के 16 डिब्बे, रेलमार्ग प्रभावित | वनइंडिया हिंदी |*News

    रिपोर्ट के अनुसार मालागड़ी के पटरी से उतरने से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया है। वेस्टर्न रेलवे के डीआरएम ने एक ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करके उन तमाम ट्रेनों के डायवर्ट होने की जानकारी दी है जिन्हें मालगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह से डायवर्ट किया गया है। डीआरएम की ओर से ट्वीट करके लिखा गया है, रतलाम डिवीजन में मालगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह से कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया है, इससे जो असुविधा हुई है उसके लिए हमे खेद है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+